दिवाली से पहले केंद्र सरकार ने रेलकर्मियों को ‘बोनस’ का गिफ्ट दिया है। वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कहा कि केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवार को गैर राजपत्रित रेल कर्मचारियों के 78 दिनों के उत्पादकता से जुड़े बोनस को मंजूरी दे दी है।

यह भी पढ़ें… ब्रेन स्ट्रोक से एनडी तिवारी का आधा शरीर हुआ लकवाग्रस्त

78 दिनों के उत्पादकता से जुड़े बोनस को मंजूरी दे दी :

  • केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवार को गैर राजपत्रित रेल कर्मचारियों के 78 दिनों के उत्पादकता से जुड़े बोनस को मंजूरी दे दी है।
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की एक बैठक में यह फैसला लिया गया।

यह भी पढ़ें… BCCI ने की पद्म भूषण के लिए धोनी के नाम की सिफारिश

अरुण जेटली ने दी जानकारी :

  • वित्त मंत्री अरुण जेटली ने एक संवाददाता सम्मेलन में इस संबंध में जानकारी दी है।
  • कहा मंत्रिमंडल ने गैर राजपत्रित रेल कर्मचारियों के लिए 2016-17 के लिए 78 दिनों के उत्पादकता से जुड़े बोनस को मंजूरी दे दी है।
  • उन्होंने कहा कि मौजूदा फार्मूला के अनुसार उत्पादकता से जुड़ा बोनस 72 दिनों के लिए था।
  • वित्त मंत्री ने कहा कि छह साल पहले 78 दिनों के बोनस दिए जाने की परंपरा थी।
  • इसलिए मंत्रिमंडल ने 78 दिनों के उत्पादकता से जुड़े बोनस को मंजूरी दी है।

यह भी पढ़ें… कुपवाड़ा में पाकिस्तानी गोलीबारी में एक जवान शहीद

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें