सुरेश प्रभु ने रेल मंत्रालय छोड़ा दिया है। इसकी जानकारी उन्होंने ट्वीट कर दी। रेलमंत्री के पद से मुक्त हुए सुरेश प्रभु ने ट्वीट कर रेलवे के सहयोगियों का धन्यवाद किया।

सुरेश प्रभु की विदाई तय-

  • केंद्रीय रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने ट्वीट कर यह साफ़ किया कि वो अब रेल मंत्री नहीं रहे।
  • काफी समय से अटकलें थे रेल मंत्री सुरेश प्रभु से उनका पद वापस लिया जा सकता है।
  • बीते दिनों एक के बाद एक रेल हादसे के बाद से इस बारे में कयास लगाये जा रहे थे।
  • इस पर मोहर खुद सुरेश प्रभु ने ट्वीट कर लगा दी।
  • सुरेश प्रभु ने ट्वीट कर कहा 13 लाख रेल कर्मचारियों को धन्यवाद किया।
  • साथ ही कहा कि वो इन यादों को हमेशा सहेज कर रखेंगे।
  • नवंबर 2014 में सुरेश प्रभु ने रेल मंत्री का पदभार संभाला था।

मोदी का कैबिनेट विस्तार-

  • मोदी के केंद्रीय मंत्रिमंडल में नौ नए मंत्रियों को शामिल किया गया है।
  • इन नौ मंत्रियों में पूर्व राजनयिक हरदीप पुरी, पूर्व केंद्रीय गृह सचिव आर.के. सिंह, पूर्व नौकरशाह के.जे. अल्फोंस, मुंबई पुलिस के पूर्व आयुक्त सत्यपाल सिंह और सांसद अश्विनी चौबे और अनंत कुमार हेगड़े शामिल हैं।
  • इसके अलावा चार राज्य मंत्रियों को पदोन्नत कर कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया गया है।
  • ये चार मंत्री पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री धर्मेद्र प्रधान, विद्युत, कोयला,नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा व खनन मंत्री पीयूष गोयल, वाणिज्य व उद्योग मंत्री निर्मला सीतारमण और अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी हैं।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें