छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट से हैदराबाद के रवाना हुई इंडिगो फ्लाइट का बड़ा हादसा होने से टला। विमान से एक चिड़िया के टकरा जाने के बाद यपुर एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग हुई। बता दें कि इस फ्लाइट में 150 यात्री सवार थे।

यह भी पढ़ें… रांची : विमान से टकराया पक्षी, टला बड़ा हादसा

टला बड़ा विमान हादसा :

  • इंडिगो की रेग्युलर फ्लाइट 6E827 सुबह करीब 9 बजे रायपुर से हैदराबाद के लिए रवाना हुई थी।
  • तभी विमान से पक्षी टकरा जाने के कारण उसका संतुलन बिगड़ गया।
  • फ्लाइट में अचानक हुए इस हलचल से यात्रियों में हडकंप मच गया।
  • विमान चालक ने सूझ-बूझ दिखाते हुए वापस इंडिगो की रायपुर एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करा दी।

यह भी पढ़ें… स्पाइसजेट विमान से टकराई इंडिगो बस, 5 यात्री घायल!

विमान के सामने का विंग हुआ क्षतिग्रस्त :

  • इंडिगो का विमान टेक ऑफ हेने के 20 मिनट बाद ही उसकी आपातकाल लैंड करानी पड़ी।
  • पक्षी के टकराने के कारण विमान के सामने का विंग पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।
  • समय पर अगर विमान चालक ने समझदारी नहीं दिखाई होती तो बड़ा हादसा हो सकता था।
  • आपात लैंडिंग के बाद यात्रियों की जान में जान आई, इस विमान में 150 यात्री सवार थे।

यह भी पढ़ें… लखनऊ से तीन शहरों को सीधी विमान सेवा शुरू!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें