भारत का सबसे ऊंचा राष्‍ट्रीय ध्‍वज 30 अप्रैल को छत्‍तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के मरीन ड्राइव में फहराया गया था।  82 मीटर ऊचे इस तिरगें को आज से तकरीबन 23 दिन पहले बेहद हर्षोउल्‍लास के साथ फहराया गया था।

आज जब लोग मरीन ड्राइव मॉर्निंग वॉक के लिए गये तो लोगो को यह झन्‍डा अपने पोल पर नही मिला। ये देखकर वहां मौजूद लोगो ने इस तिरंगे के खो जाने की जानकारी अपने अपने वॉट्सऐप प्रोफाइल पर अपने दोस्‍तो को देनी शुरू कर दी। मरीन ड्राइव के आसपास रहने वाले लोगो के अनुसार शनिवार रात एक बजे तक तिरंगा लगा हुआ देखा गया था।

इस पूरे मसले पर नगर निगम का कहना है कि पोल से लगे हुक के पास झंडा फट गया था, इसलिए उसे ऐहतियातन उतार लिया गया है। बताया जा रहा है कि शनिवार शाम आई आंधी में तिरंगे का ज्यादा हिस्सा फट गया, तब उसे देर रात में ही उतार लिया गया।

उल्लेखनीय है कि ये झन्‍डा 30 अप्रैल को बहुत ही तामझाम के साथ राजधानी रायपुर में फहराया गया था। लोकार्पण के समय 82 मीटर ऊंचे पोल पर 105X70 फीट का तिरंगा लगाया गया था। उसके सोलह दिन बाद ही 16 मई को कुछ तकनीकी कारणों से उसे उतार लिया गया, लेकिन दोबारा जो झंडा लगाया गया, वह पहले से कहीं छोटा 90X60 फीट साइज का था

 

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें