राजस्थान के अलवर जिले में गाय को ले जा रहे कुछ लोगों की स्थानीय लोगों ने जमकर पिटाई की। इस दौरान एक व्यक्ति की मौत भी हो गई है। मरने वाले का नाम पहलू खान और उनकी उम्र 50 वर्ष बताई जा रही है।

जरूरी कागजात थे मौजूद फिर भी हुई पिटाई-

  • यह घटना राजस्थान के अलवर के नेशनल हाईवे-8 की है।
  • हरियाणा के 15 लोग गाड़ियों में गायों को लेकर जा रहे थे।
  • इस दौरान दिल्ली-जयपुर हाईवे पर पड़ने वाले बहरोड के पास इन पर हमला कर दिया गया।
  • हमलावरों का आरोप लगाया कि वो अवैध रूप से गाय ले जा रहे है।
  • जब गाड़ियों में सवार लोगों पर हमला हुआ तो हमलावरों ने एक ड्राइवर अर्जुन को जाने दिया।
  • पांच पीड़ितों को अस्‍पताल में भर्ती कराया गया।
  • इस हमले में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ।
  • उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी मौत हो गई।
  • पीड़ितों के पास गाय को खरीदने संबंधी दस्तावेज भी पेश किए।
  • लेकिन इसके बावजूद उनकी जमकर पिटाई की गई।

यह भी पढ़ें: जाँच पूरी होने तक नाइजीरियन छात्र मामले को नस्लीय हमले का नाम न दे : सुषमा स्वराज

यह भी पढ़ें: आखिर कौन है वह व्यक्ति जिसे खुद पीएम मोदी कर रहे हैं ट्विटर पर फॉलो!

 

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें