राजस्थान पुलिस ने बाड़मेर सीमा पर 2 महिलाओं सहित 5 पाकिस्तानी नागरिकों को गिरफ्तार किया है। खबरों के अनुसार इन पाकिस्तानी नागरिकों को बाड़मेर जिले में गडरा रोड क्षेत्र के लाखासर गांव में गिरफ्तार किया गया है।

5 पाकिस्तानी नागरिकों को किया गया गिरफ्तार-

  • राजस्थान से सटी भारत-पाकिस्तान सीमा पर पांच पाकिस्तानी नागरिकों की गिरफ्तारी हुई है।
  • इसमें दो महिलाएं और तीन पुरुष शामिल हैं।
  • सभी को प्रतिबंधित क्षेत्र में जाने के कारण गिरफ्तार किया गया है।
  • पकड़े गए पाकिस्तानी लोगों से पुलिस और दूसरी सुरक्षा एजेंसियां पूछताछ में जुटी है।
  • सुरक्षा एजेंसियां यह जानने में जुटी है कि इन लोगों का प्रतिबंधित क्षेत्र में जाने का क्या कारण है।
  • इसके अलावा सुरक्षा एजेंसियां जानने की कोशिश में है कि ये लोग यहां क्यों पहुंचे और इन लोगों को यहाँ तक कौन लेकर आया।
  • गडरा थानाधिकारी करण सिंह चारण ने बताया कि कुल पांच लोग बिना अनुमति के इस इलाके में आए हैं।
  • जैसे ही इसकी सूचना पुलिस को मिली, पुलिस तुरंत एक्शन में आई और सभी को गिरफ्तार कर लिया हैं।
  • बता दें कि बाड़मेर जिले के करीब आधा दर्जन से अधिक सीमावर्ती थाना क्षेत्र प्रतिबंधित थाना क्षेत्र घोषित किये गये है।

यह भी पढ़ें: अनंतनाग हमले में शहीद हुए जवान का पार्थिव शरीर पहुंचा घर!

यह भी पढ़ें: इंडियन आर्मी में महिलाएं जल्द निभायेंगी लड़ाकू भूमिका: जनरल बिपिन रावत

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें