Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
India

राजस्थान: CM वसुंधरा के करीबी मदनलाल सैनी को बनाया गया बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष

rajasthan madan lal saini

2019 के लोकसभा चुनावों की सभी पार्टियों ने तैयारियां शुरू कर दी है। बीजेपी ने भी सत्ता में अपने वापसी के लिए अभी से तैयारी शुरू कर दी है। बीजेपी देश भर के सभी राज्यों के संगठन में इस समय बदलाव कर रही है। इस बीच भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने राजस्थान राज्य के संगठन में बड़ा बदलाव करते हुए नए प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति कर दी है।

भाजपा ने बदला प्रदेश अध्यक्ष :

भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने राज्य सभा सांसद मदनलाल सैनी को राजस्थान का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। उन्हें राज्य की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का समर्थक माना जाता है। पिछड़ा वर्ग (माली) से आने वाले सैनी के प्रदेश अध्यक्ष बनने से भाजपा क विधानसभा चुनाव से पहले सामाजिक समीकरणों को साधने में मदद मिलेगी। राजस्थान में नए प्रदेश अध्यक्ष को लेकर बीते एक महीने से ज्यादा से प्रदेश व केंद्रीय नेतृत्व में कशमकश चल रही थी। केंद्रीय नेतृत्व केंद्र सरकार में मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को प्रदेश की कमान सौंपे जाने के पक्ष में था लेकिन राज्य की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे इसके खिलाफ थीं।

लंबे समय से पार्टी से जुड़े हैं भाजपा अध्यक्ष :

राज्य नेतृत्व का कहना था कि जहां मुख्यमंत्री हैं, वहां पर प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति में मुख्यमंत्री की सलाह को माना जाए क्योंकि चुनाव मुख्यमंत्री को लड़ना है। राजस्थान के मामले में केंद्रीय नेतृत्व ने अपनी तरफ से नाम बढ़ाया था जो प्रदेश के सामाजिक समीकरणों में वसुंधरा राजे की रणनीति से मेल नहीं खाता था। ऐसे में प्रदेश व केंद्रीय नेतृत्व में लंबे समय तक विवाद रहा। आखिरकार वसुंधरा राजे के करीबी मदनलाल सैनी को कमान सौंपने का फैसला किया गया। सीकर जिले की मालियों की ढाड़ी के रहने वाले मदनलाल सैनी पूर्व में विधायक रह चुके हैं और अभी राज्यसभा सांसद है।

Related posts

पद्मावत विवाद: रिलीज से चंद घंटे पहले भंसाली को तगड़ा झटका

Praveen Singh
7 years ago

राहुल के इंटरव्यू के बाद PM मोदी के मतदान पर कांग्रेस का पलटवार

Divyang Dixit
7 years ago

कश्मीर में हिंसा के बाद मीडिया पर सेंसरशिप जारी, इंटरनेट सेवा पर पाबंदी

Kamal Tiwari
9 years ago
Exit mobile version