गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने शहीद पैरामिलिट्री जवानों के परिवारों को एक करोड़ मुआवजा देनी की घोषणा की। गृह मंत्री ने यह घोषणा चीन सीमा का दौरा करने के बाद सिक्किम सैनिक सम्मेलन में की।

राजनाथ सिंह ने की एक करोड़ मुआवजा देने की घोषणा-

  • केंद्र सरकार अब शहीद पैरामिलिट्री जवानों के परिवारों को 1 करोड़ की मुआवजा देगी।
  • गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने इसकी घोषणा की।
  • राजनाथ सिंह ने इसके घोषणा भारत-तिबब्त सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के सिक्किम सैनिक सम्मेलन में की है।
  • राजनाथ सिंह ने कहा, ‘मैं यह सुनिश्चित करने की कोशिश करूँगा कि शहीद पैरामिलिट्री जवानों के परिवारों को कम से कम 1 करोड़ का मुआवजा किया जाए।’
  • आगे उन्होंने कहा कि राष्ट्र को अपने जवानों पर गर्व है।

तीन दिवसीय सिक्किम दौरे पर राजनाथ सिंह-

  • राजनाथ सिंह ने गंगटोक में चीन की सीमा से सटे राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक की।
  • राजनाथ सिंह पांच राज्यों जम्मू-कश्मीर, अरुणाचल प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और सिक्किम के मुख्यमंत्रियों को साथ बैठक की।
  • गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने भारत-चीन अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर नाथूला का दौरा किया।
  • साथ ही क्षेत्र में तैनात सेना अधिकारियों के साथ बातचीत भी की।

यह भी पढ़ें: गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने किया नाथूला दौरा, आर्मी अधिकारियों से की बातचीत!

यह भी पढ़ें: शहीद उमर फैयाज के नाम पर हो बाबर रोड का नाम- बीजेपी नेता की मांग!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें