गृह मंत्री राजनाथ सिंह और जम्मू-कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ़्ती ने आज एक संयुक्त प्रेसवार्ता की, जिसका आयोजन श्रीनगर में किया गया।
जम्हूरियत, कश्मीरियत और इंसानियत पर बातचीत:
- गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने आज श्रीनगर में एक संयुक्त प्रेसवार्ता को संबोधित किया।
- जहाँ उन्होंने कहा कि, भटके हुए नौजवानों को समझाने की कोशिश होनी चाहिए।
- गृह मंत्री ने आगे कहा कि, मैंने एक महीने में दो बार जम्मू-कश्मीर का दौरा किया है।
- उन्होंने ये भी कहा कि, वार्ता सिर्फ जम्हूरियत, कश्मीरियत और इंसानियत पर ही आधारित हो सकती है।
- गृह मंत्री ने सीधे सीधे शब्दों में कहा कि, हिंसा के लिए दोषी बख्शे नहीं जायेंगे।
- राजनाथ सिंह ने कश्मीर के लोगों से अपील करते हुए कहा कि, वे शांति और अमन कायम करने के लिए सरकार और सेना की मदद करें।
- उन्होंने ये भी कहा कि, कश्मीर के मुद्दों पर वो सभी से बात करने को तैयार हैं।
- लेकिन ये सभी की जिम्मेदारी है कि, कश्मीर की पीड़ा को समझें।
- गृह मंत्री ने आगे कहा कि, कश्मीर के भविष्य के बिना भारत के भविष्य की कल्पना बेकार है।
- उन्होंने कश्मीर के लोगों से ये भी कहा कि, युवाओं के हाथों में पत्थर देने वालों की पहचान करें।
- वहीँ उन्होंने कहा कि, कश्मीर के लोग जवानों के भविष्य से खिलवाड़ न करें।
महबूबा मुफ़्ती का संबोधन:
- संयुक्त प्रेसवार्ता में जम्मू-कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ़्ती ने अपने संबोधन में कहा कि, कश्मीर के 95 फ़ीसदी लोग अमन चाहते हैं।
- ये हिंसा फ़ैलाने का काम सिर्फ 5 फ़ीसदी लोग कर रहे हैं।
- उन्होंने आगे कहा कि, कुछ लोग अपने फायदे के लिए गलत राह पर हैं।
- उन्होंने ये भी कहा कि, कुछ लोग छोटे-छोटे बच्चों को ढाल बना रहे हैं जो कि गलत है।
- उन्होंने वार्ता में मौजूद मीडिया से ये भी कहा कि, दो अलग-अलग घटनाओं की तुलना न करें।
- यह बात उन्होंने उमर अब्दुल्ला सरकार के काल से उन की तुलना करने पर कहा था।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें
Divyang Dixit
Journalist, Listener, Mother nature's son, progressive rock lover, Pedestrian, Proud Vegan, व्यंग्यकार