हाल ही में गृह मंत्री राजनाथ सिंह जम्मू कश्मीर के दो दिवसीय दौरे के बाद बीती शाम वापस आये है। कश्मीर की वर्तमान स्थिति पर उन्होंने अपने विचार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संग साझा किये है।

अभी भी है बातचीत की उम्मीद :

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी अपनी वियतनाम और चीन की यात्रा के बाद भारत वापस आ गए हैं।
  • कश्मीर में पिछले समय से फैली अशांति को समाप्त करने के उद्देश्य से गृहमंत्री व सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल कश्मीर पहुचे थे।
  • श्रीनगर में राजनाथ सिंह कश्मीर के हुर्रियत नेताओं से कश्मीर मुद्दे पर मिलने पहुंचे थे।
  • परन्तु हुर्रियत नेताओं ने उनसे मिलने से मना कर दिया व उन्हें वापस लौटा दिया था।

यह भी पढ़े : सर्वाधिक कुपोषित बच्चों की संख्या के मामले में बिहार सबसे आगे!

  • इस बात पर राजनाथ ने कहा कि वे लोग इंसानियत, कश्मीर में शांति बनाने में विश्वास नहीं रखते है।
  • परन्तु गृहमंत्री ने कहा कि हमारी तरफ से कश्मीर पर बातचीत के लिए सिर्फ दरवाजे ही नहीं रोशनदान भी हमेशा खुले हैं।
  • राजनाथ सिंह ने कहा कि कश्मीर हमेशा से भारत का ही अंग था और हमेशा रहेगा।
  • उन्होंने कहा कि कश्मीर में शांति बनाने के लिए हमारी तरफ से हर संभव प्रयास किया जा रहा है।
  • इसके साथ ही राजनाथ सिंह ने कहा कि अब कश्मीर में उपद्रियों पर मिर्ची गन का इस्तेमाल किया जाएगा।

यह भी पढ़े :  पंजाब: मंच पर ही मचा कांग्रेस नेताओं में घमासान, हंस ने छीना माइक!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें