प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के गृह राज्य गुजरात में राज्यसभा की तीन सीटों के लिए मतदान हो रहे हैं। सत्तारूढ़ राजनीतिक दल भाजपा के साथ ही प्रमुख विपक्षी दल कांग्रेस के लिए ये चुनाव प्रतिष्ठा का चुनाव माना जा रहा है।

राज्यसभा की तीन सीटों के लिए वोटिंग जारी :

  • कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल के लिए एक-एक वोट कीमती।
  • अहमद पटेल ने कहा- मुझे जीत का पूरा भरोसा है।
  • गांधीनगर के लिए कांग्रेस विधायक निकले।
  • वोट देने के बाद शंकर सिंह बाघेला बोले, ‘मैंने अहमद पटेल को वोट नहीं दिया।’
  • उन्होंने कहा कि जब कांग्रेस जीतने वाली ही नहीं है तो उन्हें वोट देने का मतलब नहीं था।
  • गुजरात के सीएम विजय रूपाणी का दावा है कि बीजेपी के तीनों उम्मीदवारों की ही जीत होगी।
  • हालाँकि अहमद पटेल के लिए जीत की उम्मीद बढ़ी है क्योंकि अभी भी उन्हें 46 विधायकों का समर्थन मिल रहा है।

मुकाबला बेहद रोचक-

  • गुजरात में राज्यसभा की तीन सीटों के लिए मंगलवार को मतदान जारी है।
  • इस चुनावी मुकाबले में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के राजनीतिक सचिव अहमद पटेल और साथ ही भाजपा अध्यक्ष अमित शाह और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के भाग्य का फैसला होगा।
  • पटेल राज्यसभा में अपने पांचवें कार्यकाल के लिए चुनाव मैदान में हैं।
  • चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवारों की दावेदारी काफी मजबूत मानी जा रही है।
  • कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शंकर सिंह वाघेला के कांग्रेस पार्टी छोड़ने के बाद यहां कांग्रेस के छह विधायकों ने भी अपना इस्तीफा दे दिया था।
  • जिसके बाद गुजरात में जबरदस्त राजनीतिक गहमागहमी का माहौल है।
  • कांग्रेस के छह विधायकों के इस्तीफे के बाद 182 सदस्यीय विधानसभा में अब कुल 176 विधायक और इतने ही मतदाता हैं।
  • यह चुनाव ओपन बैलेट और वरीयता प्रणाली से होगा।

आज ही घोषित होंगे नतीजे-

  • राज्यसभा की तीन सीटों के लिए मतदान सुबह नौ बजे से शुरू हो चुकें हैं।
  • मतदान शाम चार बजे तक होगा।
  • इसके बाद मतगणना पांच बजे से होगी।
  • शाम छह बजे तक चुनाव के नतीजे घोषित हो जायेंगे।
  • इसके लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये हैं।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें