रक्षाबंधन का त्योहार भाई-बहन के अटूट बंधन का त्योहार है। लेकिन उस बहन के लिए इस साल का ये त्योहार और खास होगा जब वह 8 साल बाद अपने बिछड़े भाई की सूनी कलाई पर रक्षाबंधन बांधेगी। दरअसल मामला ये कि एक दुर्घटना के बाद अलग हुआ भाई पूरे 8 साल बाद अपनी बहन से मिला है।

यह भी पढ़ें… मनाइए कुछ ऐसे त्योहार, बेजुबान जानवर न हो परेशान!

आठ साल बाद मिले भाई-बहन :

  • दिल्ली के लाजपत नगर की चाइल्ड वेलफेयर कमेटी कस्तूरबा निकेतन चिल्ड्रेन होम कॉम्पलेक्स में श्याम की 2 साल लंबी खोज का अंत हुआ।
  • साल 2009 के बाद पहली बार वो अपनी सगी बहन ममता से मिल पाया था।
  • श्याम को याद है वो इमारत जहां उसे मजिस्ट्रेट के सामने लाया गया था और फिर वो अपनी बहन से अलग हो गया था।
  • श्याम ने बताया कि चूंकि लड़कों और लड़कियों को अलग-अलग सरकारी आश्रमों में रखा जाता है।
  • इसलिए उसे जहांगीर पुरी के लड़कों वाले सरकारी आश्रम में भेज दिया गया।

यह भी पढ़ें… आगामी त्योहारों पर चलेगी स्पेशल ट्रेन

ऐसे हुआ अपनी बहन से अलग :

  • श्याम जब सिर्फ 12 साल का था उस समय वो और उसका परिवार उत्तर प्रदेश के कन्नौज में रहते थे।
  • उसने बताया कि हम बहुत छोटे थे, तब पिता की मृत्यु हो गई और हम अपनी मां के साथ दिल्ली आए।
  • कालकाजी में भीख मांग कर परिवार का गुजारा हो रहा था।
  • लेकिन जुलाई 2009 में रेलवे क्रॉसिंग पार करते हुए मां की ट्रेन से कुचल कर मौत हो गई।
  • श्याम ने बताया कि उस एक्सीडेंट में ममता को भी चोटें आयी थीं और फिर इसी के बाद दोनो भाई बहन एक दूसरे से अलग हो गए।

यह भी पढ़ें… वीडियो: भाई-बहन को मिल रही जान से मारने की धमकी, सीएम से सुरक्षा की गुहार!

भाई ने बहन को खोजने का बनाया मिशन :

  • श्याम की बहन ममता अब क्लास 12 में पढ़ रही है।
  • ममता ने बताया कि उसने अधिकारियों को बताया था कि उसका एक भाई है।
  • लेकिन जब तक अधिकारियों ने श्याम का पता लगाया तब तक वह सरकारी आश्रय से भाग चुका था।
  • आश्रम से निकलने के बाद श्याम ने ममता को खोजने का मिशन बनाया।
  • ममता ने तो अपने भाई से फिर मिल पाने की उम्मीद ही छोड़ दी थी।

यह भी पढ़ें… वीडियो: जली बहन को कंधे पर लादकर भटकता रहा भाई!

लाजपत नगर सीडब्ल्यूसी का पता लगाने में लगा वक्त :

  • श्याम को लाजपत नगर सीडब्ल्यूसी का पता लगाने में थोड़ा वक्त लगा।
  • लेकिन इस तरह वो अपनी बहन ममता से 8 साल बाद मिल पाया।
  • कमेटी के सदस्यों को यह जानकर हैरानी हुई कि श्याम को उसकी बहन के बारे में जानकारी नहीं दी गई थी।
  • लेकिन उनके रिकॉर्ड के माध्यम से खोजने के बाद वे उसे ढूंढ सकें।
  • इस तरह 8 साल बाद रक्षाबंधन का त्यौहार श्याम की जिंदगी में खुशियां लेकर आया है।

यह भी पढ़ें… बासी खाना खाकर कैसे बनेंगी बेटियां आत्मनिर्भर ?

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें