सिरसा से सड़क मार्ग से हरियाणा की पंचकूला स्थित केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की अदालत जा रहे डेरा सच्चा प्रमुख के काफिले की तीन गाड़िया आपस में टकरा गई। मिली जानकारी के अनुसार फिलहाल किसी के जख्मी होने की खबर नहीं है। बता दें कि आज दोपहर 2.30 बजे पंचकूला में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की विशेष अदालत से यौन शोषण मामले में फैसला आयेगा।

यह भी पढ़ें… पंचकूला : डेरा प्रमुख सड़क मार्ग से हुए अदालत के लिए रवाना

आपस में टकराई तीन गाड़ियां :

  • डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह अपने मुख्यालय से हरियाणा की पंचकूला पेशी के लिए जा रहे हैं।
  • बाब गुमीत राम रहीम के साथ उनके समर्थकों का काफिला भी साथ चल रहा है।
  • समर्थकों के काफिले की तीन गाडियां रास्ते में आपस में टकरा गई।
  • इस हादसे में अभी तक किसी के घायल होने की कोई सूचना नही है।

यह भी पढ़ें… पंचकूला किले में तब्दील, इंटरनेट समेत ये सेवाएं हुई ठप्प

कोर्ट ने हरियाणा सरकार को लगाई थी फटकार:

  • राम रहीम के मामले में PIL पर पंजाब-हरियाणा हाई कोर्ट ने केंद्र और राज्य सरकार को फटकारा।
  • पंजाब-हरियाणा हाई कोर्ट ने सरकार को फटकार लगाते हुए पूछा कि इतने कम पैरा मिलिट्री फोर्स क्यों भेजा?
  • कोर्ट ने कहा हरियाणा के डीजीपी को बर्खास्त कर देंगे, आप सुप्रीम कोर्ट जाना चाहें, तो चले जाएं।
  • हाई कोर्ट ने कहा कि अगर हालात बिगड़ते हैं तो इसका जिम्मेदार कौर होगा?
  • चेतावनी के बाद भी हरियाणा सरकार ने ठोस कदम नहीं उठाया।
  • एक भी जान गई तो इसके जिम्मेदार DGP होंगे।
  • बता दें कि आज कोर्ट रेप केस में फैसला सुनाने वाला है।
  • सैकड़ों बसों और ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है।
  • सुरक्षा की दृष्टि से कड़े इंतजाम किये जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें… डेरा सच्‍चा सौदा प्रमुख राम रहीम की सुनवाई-LIVE

क्या है पूरा मामला :

  • साल 2002 में डेरा सच्चा प्रमुख बाबा गुरमीत राम रहीम पर साध्वी के यौन शोषण के आरोप लगे।
  • इस मामले की जांच हाई कोर्ट ने सीबीआई को सौंप थी।
  • एक साध्वी ने गुमनाम चिट्ठी के जरिए गुरमीत राम रहीम पर यौन शोषण सहित कई अन्य संगीन आरोप लगाए थे।
  • साध्वी ने आरोप लगाते हे एक पत्र मीडिया, पंजाब-हरियाणा हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश, पीएम के नाम जारी किया था।
  • इसके बाद हाई कोर्ट ने 24 सितंबर 2002 के इस मामले की जिम्मा सीबीआई को सौंप दिया।
  • CBI ने जांच में आरोप सही पाए और डेरा प्रमुख के खिलाफ विशेष अदालत के सामने 31 जुलाई 2007 में आरोप पत्र दाखिल किया।
  • इस मामले में बाबा गुरमात राम रहीम को अदालत से जमानत मिल गी।
  • लेकिन लंबे अरसे से मामला पंचकूला की सीबीआई अदालत में चल रहा है।

यह भी पढ़ें… रेप केस पर फैसला आज, बाबा राम रहीम के समर्थकों का जमावड़ा!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें