बलात्कारी डेरा सच्चा सौदा प्रमुख मुरमीत राम रहीम जेल में तड़प रहा है, अच्छा खाना-पानी व ऐशो-आराम के लिए नहीं बल्कि अपनी ‘हनी’ के लिए तड़प रहा है। बेचैन राम रहीम ने सीबीआई कोर्ट से अपील की है कि जेल में उसके साथ हनीप्रीत को भी रहने की अनुमति दी जाए। उसने दलील दी है कि मुंहबोली बेटी हनीप्रीत उसकी फिजियोथेरेपिस्ट के साथ-साथ मसाज करने वाली भी है। बता दें कि गुरमीत राम रहीम दो साध्यियों के साथ रेप केस में जेल में 20 साल की सजा काट रहा है।

यह भी पढ़ें… डेरा प्रवक्ता व हनीप्रीत कौर के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी

साथ रहने के लिए लगाई कोर्ट से गुहार :

  • 25 अगस्त को दोषी करार दिये जाने के बाद पिता-पुत्री ने कोर्ट से गुहार लगाई कि दोनों को एक साथ रहने की अनुमति दी जाए।
  • इसके लिए मुंहबोली बेटी हनीप्रीत ने अपने वकील के जरिए कोर्ट में एप्लीकेशन दिया था।
  • जबकि गुरमीत राम रहीम ने कोर्ट में याचिका लगाई थी।
  • कोर्ट ने इन दोनों की गुहार को खारिज कर दिया।
  • हालांकि राम रहीम को 25 अगस्त को पुलिस ने दोंनों को कोर्ट से रोहतक तक साथ जाने दिया और दोनों सुनारिया जेल में पुलिस गेस्टहाउस में साथ ही रहे।
  • खबरों के मुताबिक हनीप्रीत के साथ-साथ गुरमीत अपनी शाही जीवनशैली को भी मिस कर रहा है।

यह भी पढ़ें… राम रहीम मामले में कूदा चीन, कहा- पहले डेरा देखो, फिर डोकलाम

हनीप्रीत के खिलाफ जारी हुआ लुकआउट नोटिस :

  • हनीप्रीत कौर के खिलाफ हरियाणा पुलिस ने लुकआउट नोटिस जारी किया है।
  • पुलिस सूत्रों के मुताबिक हनीप्रीत कौर की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
  • पुलिस ने उन्हें देश छोड़कर फरार होने से रोकने के लिए नोटिस जारी किया है।

यह भी पढ़ें… जानें, अब कौन होगा राम रहीम के विशाल साम्राज्य का मालिक

राम रहीम के जेल जाने के बाद से फरार हनीप्रीत :

  • डेरा प्रमुख को हेलीकॉप्टर से पंचकूला से रोहतक ले जाने तक हनीप्रीत सिंह उनके साथ थी।
  • इसके बाद डेरा प्रमुख को रोहतक के पास सुनारिया जेल में रखा गया था।
  • हनीप्रीत को 25 अगस्त की शाम रोहतक के जाने के बाद से नहीं देखा गया है।
  • वहीं, आदित्य इन्सां पर चार अन्य लोगों के साथ देशद्रोह, हिंसा भड़काने के मामले में मामला दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़ें… सामने आयी बाबा राम रहीम की पत्नी की ‘तस्वीरें’!

पंचकूला कोर्ट परिसर से राम रहीम की भगाने की रची गई साजिश :

  • हरियाणा के महानिरीक्षक के.के.राव ने मीडियाकर्मियों को बताया कि डेरा प्रमुख को दोषी ठहराए जाने की स्थिति में डेरे के शीर्ष लोगों द्वारा 25 अगस्त को पंचकूला की अदालत परिसर से राम रहीम को भगाने के लिए साजिश रची गई थी।
  • लेकिन अदालत परिसर में हरियाणा पुलिस और अर्धसैनिक बलों की त्वरित कार्रवाई से यह साजिश विफल रही।

यह भी पढ़ें… वीडियो: राम रहीम की वो गुफा जहां लड़कियों को बनाता था अपना शिकार!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें