यौन शोषण मामले में डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को दोषी करार दिये जाने के बाद पंचकूला समेत पंजाब-हरियाणा में हिंसा भड़क चुकी है। पंचकूला में बेहद खराब होते माहौल के मद्देनजर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और उत्तराखंड में हाईअलर्ट घोषित कर दिया। राम रहीम के समर्थक लगातार देश के कई राज्यों में हिंसा फैला चुकें है। ये हिंसा पंचकूला से पंजाब, दिल्ली और उत्तर प्रदेश पहुँच चुकीं है। डेरा समर्थकों की हिंसा के चलते हरियाणा हाई कोर्ट ने बड़ा आदेश दिया है।

यह भी पढ़ें: पंजाब-हरियाणा में भड़की हिंसा, दिल्ली और उत्‍तराखंड में हाईअलर्ट

हरियाणा हाई कोर्ट का बड़ा आदेश-

  • पंजाब हरियाणा हाई कोर्ट ने डेरा प्रमुख राम रहीम की सारी संपत्ति ज़ब्त करने का आदेश दिया है।
  • डेरा समर्थकों की हिंसा के चलते हाई कोर्ट ने यह फैसला लिया गया।
  • पंजाब-हरियाण हाई कोर्ट ने कहा राम रहीम की पूरी संपत्ति ज़ब्त कर हिंसा की भरपाई की जाएगी।
  • पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का इस आदेश के बाद राम रहीम की सारी संपत्ति जब्त होगी।
  • यौन शोषण मामले में डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को दोषी करार दिये जाने के बाद पंचकूला समेत पंजाब-हरियाणा में हिंसा भड़क चुकी है।
  • पंचकूला में बेहद खराब होते माहौल के मद्देनजर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और उत्तराखंड में हाईअलर्ट घोषित कर दिया।
  • बता दें बीते दिन पंजाब-हरियाणा हाई कोर्ट ने साफ कहा था कि अगर एक भी जान गई तो इसके जिम्मेदार DGP होंगे।

यह भी पढ़ें: पंचकूला हिंसा: हालात बेकाबू, मुख्यमंत्री खट्टर ने बुलाई आपात बैठक

राम रहीम के समर्थकों की गुंडागर्दी:

  • राम रहीम के समर्थक अब हिंसा पर उतारू हो गए है।
  • पब्लिक प्रॉपर्टी को नुकसान पहुँचाया जा रहा है।
  • इस दौरान दो न्यूज़ चैनल के ओबी वैन को आग के हवाले कर दिया।
  • डेरा सच्चा सौदा के समर्थकों ने पथराव भी किया।
  • जिस दौरान एक न्यूज़ चैनल के कैमरापर्सन को चोट लग गई है।

यह भी पढ़ें: राम रहीम पर फैसले के बाद पंजाब के दो रेलवे स्टेशन आग के हवाले

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें