रेप के मामले में मामले में डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को दोषी करार दिये जाने के बाद पंचकूला समेत पंजाब-हरियाणा में हिंसा भड़क चुकी है। इस हिंसा में 31 लोगों की मौत के बाद शनिवार को पंजाब और हरियाणा में शांति है।

यह भी पढ़ें… पंजाब, हरियाणा में भड़की हिंसा के बाद कर्फ्यू में ढील

सिरसा में 10 स्थानों पर हुआ फ्लैगमार्च :

  • दोनों राज्यों के कई स्थानों पर सेना की टुकड़ियां रातभर गश्ती करती रहीं।
  • दक्षिण पश्चिम पंजाब के मालवा क्षेत्र और पंचकूला और सिरसा में 10 स्थानों पर शनिवार को सैनिकों का फ्लैग मार्च हुआ।
  • मानसा, भटिंठा, पटियाला, फाजिल्का, फिरोजपुर, फरीदकोट, मलोत, संगरूर और बरनाला सहित दक्षिणपश्चिम पंजाब के कुछ जिलों में शनिवार को कर्फ्यू लगा हुआ है।
  • पंचकूला, सिरसा और कैथल में भी कर्फ्यू जारी है।
  • दोनों राज्यों में कई स्थानों पर शैक्षणिक संस्थानों को सोमवार तक बंद करने के आदेश दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें… कुरुक्षेत्र में बलात्कारी ‘बाबा’ के दो आश्रम सील!

फैसला आने के बाद बड़े पैमाने पर हुई हिंसा :

  • राम रहीम को रेप केस में दोषी ठहराए जाने के बाद शुक्रवार को डेरा प्रेमियों ने बड़े पैमाने पर हिंसा की।
  • जिसमें कई वाहनों को जला दिया गया, सार्वजनिक संपत्ति को बड़ा नुकसान हुआ है।
  • केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) के विशेष न्यायाधीश जगदीप सिंह डेरा प्रमुख की सजा का ऐलान 25 अगस्त को करेंगे।
  • डेरा प्रमुख अपनी दो पूर्व शिष्याओं के साथ दुष्कर्म मामले में दोषी हैं।
  • डेरा प्रमुख को दिल्ली से लगभग 70 किलोमीटर दूर रोहतक के पास की जेल में रखा गया है।
  • जेल अधिकारियों का कहना है कि बीते तीन दशकों में लग्जरी जीवन जीने का आदी हो चुके राम रहीम को रातभर जेल में नींद नहीं आईं।
  • राम रहीम का आज मेडिकल जांच होगी।
  • डेरा प्रमुख को जिस जेल में रखा गया है, वहां भारी सुरक्षा-व्यवस्था है।

यह भी पढ़ें… राम रहीम ‘इन्सान’ के गुंडों ने ली 31 जानें!

31 की गई जान, 200 से अधिक घायल :

  • अब तक इस हिंसा में 31 लोगों की मौत हो चुकी है।
  • 200 से अधिक लोग घायल हो गए हैं।
  • पंजाब के कई इलाकों में कर्फ्यू लगा दिया गया है।
  • जबकि कल शुरू हुई हिंसा में मीडियाकर्मियों पर धारदार हथियारों से हमला किया गया।
  • पंचकुला में 100 से अधिक वाहन आग के हवाले कर दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें… राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने की पंचकूला हिंसा की निंदा

यौन शोषण के अलावा चल रहा हत्या का मामला :

  • बता दें कि बाबा राम पर यौन शोषण के अलावा दो मर्डर का भी केस चल रहा है।
  • पहला मामला सिरसा के पत्रकार रामचंद्र छत्रपति की हत्या का है।
  • बाबा पर आरोप है कि छत्रपति द्वारा साध्वी बलात्कार मामले को अखबार में छापने पर 2002 में उनकी गोली मारकर हत्या कर दी गई।
  • उनपर ये भी आरोप है कि उन्होंने डेरे के पूर्व प्रबंधक रंजीत सिंह की 10 जुलाई 2003 को हत्या करवा दी।
  • इन दोनों हत्याओं में डेरा सच्चा सौदा का नाम सामने आया था।

यह भी पढ़ें… HC ने हरियाणा सरकार से कहा, हथियार चलाने में भी न हो संकोच

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें