रेप के मामले में मामले में डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को दोषी करार दिये जाने के बाद पंचकूला समेत पंजाब-हरियाणा में हिंसा भड़क चुकी है। हिंसा के एक दिन बाद शनिवार को पंजाब और हरियाणा के कुछ हिस्सों में कर्फ्यू में ढील दी गई, ताकि स्थानीय लोग जरूरी सामान खरीद सकें।

यह भी पढ़ें… कुरुक्षेत्र में बलात्कारी ‘बाबा’ के दो आश्रम सील!

कर्फ्यू में दी गई ढील :

  • पंजाब के पटियाला, बठिंडा और फिरोजपुर में चार घंटों के लिए कर्फ्यू में ढील दी गई।
  • वहीं, हरियाणा के कैथल में कर्फ्यू में ढील दी गई।
  • हरियाणा के फतेहाबाद में कानून एवं व्यवस्था बनाने में अर्धसैनिकबलों और पुलिस की मदद के लिए सेना की तैनाती की गई।
  • हरियाणा के सिरसा में तनाव की स्थिति बनी हुई है।
  • यहां डेरा प्रमुख के एक लाख अनुयायी डेरा डाले हुए हैं।

यह भी पढ़ें… राम रहीम ‘इन्सान’ के गुंडों ने ली 31 जानें!

एक लाख लोग अब भी डेरा परिसर में इकट्ठा :

  • एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने इस संबंध में जानकारी दी।
  • अधिकारी ने बताया, सेना अनुयायियों से स्वेच्छा से डेरा परिसर खाली करने को कहती रही।
  • 2,000 से अधिक अनुयायी वहां से चले गए, लेकिन एक लाख लोग अब भी वहां इकट्ठा हैं।
  • पंजाब सरकार ने स्थिति को नियंत्रण में करने के लिए शुक्रवार को छह जिलों में कर्फ्यू में ढील दे दी।
  • जिन जिलों में कर्फ्यू में ढील दी गई है, उनमें पटियाला, संगरूर, फिरोजपुर, मानसा, फरीदकोट, बठिंडा और मुक्तसर साहिब का मलोत तथा फजिल्का जिले का अबोहर शामिल है।

यह भी पढ़ें… जानें, अब कौन होगा राम रहीम के विशाल साम्राज्य का मालिक

बाकी बचे 13 जिलों में हिंसा की घटना की सूचना नहीं :

  • सरकार के मुताबिक, पंजाब के बाकी बचे 13 जिलों में इस तरह की कोई घटना सामने नहीं आई है।
  • पंजाब में जान एवं माल की हानि और गोलीबारी की कई घटना नहीं हुई है।

यह भी पढ़ें… पंचकुला में सेना की टुकड़ियां तैनात, सिरसा के लिए भी तैयारी पूरी!

31 की गई जान, 200 से अधिक घायल:

  • अब तक इस हिंसा में 31 लोगों की मौत हो चुकी है।
  • 200 से अधिक लोग घायल हो गए हैं।
  • पंजाब के कई इलाकों में कर्फ्यू लगा दिया गया है।
  • जबकि कल शुरू हुई हिंसा में मीडियाकर्मियों पर धारदार हथियारों से हमला किया गया।
  • पंचकुला में 100 से अधिक वाहन आग के हवाले कर दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें… CM खट्टर का बयान, अपराधी प्रवृत्ति से बचें लोग

क्या है पूरा मामला :

  • साल 2002 में डेरा सच्चा प्रमुख बाबा गुरमीत राम रहीम पर साध्वी के यौन शोषण के आरोप लगे।
  • इस मामले की जांच हाई कोर्ट ने सीबीआई को सौंप थी।
  • एक साध्वी ने गुमनाम चिट्ठी के जरिए गुरमीत राम रहीम पर यौन शोषण सहित कई अन्य संगीन आरोप लगाए थे।
  • साध्वी ने आरोप लगाते हे एक पत्र मीडिया, पंजाब-हरियाणा हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश, पीएम के नाम जारी किया था।
  • इसके बाद हाई कोर्ट ने 24 सितंबर 2002 के इस मामले की जिम्मा सीबीआई को सौंप दिया।
  • CBI ने जांच में आरोप सही पाए और डेरा प्रमुख के खिलाफ विशेष अदालत के सामने 31 जुलाई 2007 में आरोप पत्र दाखिल किया।
  • इस मामले में बाबा गुरमात राम रहीम को अदालत से जमानत मिल गई।
  • लेकिन लंबे अरसे से मामला पंचकूला की सीबीआई अदालत में चल रहा है।
  • आज राम रहीम को रेप मामले में दोषी करार दिया गया, अदालत सजा पर फैसला 28 अगस्त को सुनाएगी।

यह भी पढ़ें… भारी तनाव के बीच हरियाणा के पूर्व सीएम ने की ये अपील

यौन शोषण के अलावा चल रहा हत्या का मामला :

  • बाबा राम पर यौन शोषण के अलावा दो मर्डर का भी केस चल रहा है।
  • पहला मामला सिरसा के पत्रकार रामचंद्र छत्रपति की हत्या का है।
  • बाबा पर आरोप है कि छत्रपति द्वारा साध्वी बलात्कार मामले को अखबार में छापने पर 2002 में उनकी गोली मारकर हत्या कर दी गई।
  • उनपर ये भी आरोप है कि उन्होंने डेरे के पूर्व प्रबंधक रंजीत सिंह की 10 जुलाई 2003 को हत्या करवा दी।
  • इन दोनों हत्याओं में डेरा सच्चा सौदा का नाम सामने आया था।

यह भी पढ़ें… HC ने हरियाणा सरकार से कहा, हथियार चलाने में भी न हो संकोच

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें