रेप केस मामले में दोषी करार दिये गये डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम के भाग्य पर कल पंचकूला की विशेष CBI कोर्ट फैसला सुनाएगी। 28 अगस्त का दिन राम रहीम के लिए काफी अहम दिन है। सजा के फैसले से एक दिन पूर्व हरियाणा शांत है। बता दें 25 अगस्त को राम रहीम को यौन शोषण मामले में दोषी करार दिये जाने के बाद पंचकूला, हरियाणा समेत विभिन्न राज्यों में हिंसा भड़की गई।

यह भी पढ़ें… राम रहीम का बैग उठाने के आरोप में डिप्टी एडवोकेट बर्खास्त

जज की बढ़ाई गई सुरक्षा :

  • पंचकूला के केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) की विशेष अदालत के जज जगदीप सिंह की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
  • CBI कोर्ट के जज जगदीप सिंह ने 25 अगस्त को रेप केस में राम रहीम पर फैसला सुनाया था।
  • बता दें कि 28 अगस्‍त को राम रहीम की सजा पर सुनवाई होगी।
  • 28 अगस्त को रोहतक जेल में ही लगेगी विशेष CBI कोर्ट।
  • सुरक्षा के मद्देनजर 28 अगस्त को जज जगदीप सिंह चॉपर से रोहतक जेल पहुंचेंगे।

यह भी पढ़ें… पत्रकार के खुलासे से हुआ राम रहीम का भांडा-फोड़

क्या है पूरा मामला :

  • साल 2002 में डेरा सच्चा प्रमुख बाबा गुरमीत राम रहीम पर साध्वी के यौन शोषण के आरोप लगे।
  • इस मामले की जांच हाई कोर्ट ने सीबीआई को सौंप थी।
  • एक साध्वी ने गुमनाम चिट्ठी के जरिए गुरमीत राम रहीम पर यौन शोषण सहित कई अन्य संगीन आरोप लगाए थे।
  • साध्वी ने आरोप लगाते हुए एक पत्र मीडिया, पंजाब-हरियाणा हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश, पीएम के नाम जारी किया था।
  • इसके बाद हाई कोर्ट ने 24 सितंबर 2002 के इस मामले की जिम्मा सीबीआई को सौंप दिया।
  • CBI ने जांच में आरोप सही पाए और डेरा प्रमुख के खिलाफ विशेष अदालत के सामने 31 जुलाई 2007 में आरोप पत्र दाखिल किया।
  • इस मामले में बाबा गुरमीत राम रहीम को अदालत से जमानत मिल गई।
  • लेकिन लंबे अरसे से मामला पंचकूला की सीबीआई अदालत में चल रहा है।
  • जहां 25 अगस्त को राम रहीम के रेप केस दोषी करार दिया गया, 28 अगस्त को अदालत सजा पर फैसला सुनाएगी।

यह भी पढ़ें… चिट्ठी में हुआ बड़ा खुलासा, ‘ब्लू फिल्म’ देखकर बाबा…

यौन शोषण के अलावा चल रहा हत्या का मामला :

  • बाबा राम पर यौन शोषण के अलावा दो मर्डर का भी केस चल रहा है।
  • पहला मामला सिरसा के पत्रकार रामचंद्र छत्रपति की हत्या का है।
  • बाबा पर आरोप है कि छत्रपति द्वारा साध्वी बलात्कार मामले को अखबार में छापने पर 2002 में उनकी गोली मारकर हत्या कर दी गई।
  • उनपर ये भी आरोप है कि उन्होंने डेरे के पूर्व प्रबंधक रंजीत सिंह की 10 जुलाई 2003 को हत्या करवा दी।
  • इन दोनों हत्याओं में डेरा सच्चा सौदा का नाम सामने आया था।

यह भी पढ़ें… निजता का अधिकार : मोदी सरकार के प्रयासों पर फिरा पानी- कांग्रेस

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें