[nextpage title=”ram rahim” ]

रेप के मामले में डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को दोषी करार दिये जाने के बाद पूरे राज्य में हालात काफी तनाव ग्रस्त हैं। जिस रेप केस में राम रहीम को 28 अगस्त को अदालत सजा सुनाएगी, उसकी जानकारी साल 2002 में एक सिरसा के एक पत्रकार ने दी थी। जानें सिरसा के उस पत्रकार के बारे में, जिन्होंने खोली थी बाबा के रेप केस की पोल।

यह भी पढ़ें… जानें, अब कौन होगा राम रहीम के विशाल साम्राज्य का मालिक

जानें, राम रहीम की पोल खोलने वाले पत्रकार के बारे में…

[/nextpage]

[nextpage title=”ram rahim” ]

पत्रकार ने खोली थी राम रहीम की पोल :

  • बाबा के रेप केस की पोल खोलने वाले पत्रकार का नाम रामचंद्र छत्रपति है।
  • वह सिरसा से प्रकाशित होने वाले सांध्य दैनिक ‘पूरा सच’ के संपादक थे।
  • साल 2002 में रामचंद्र छत्रपति के हाथ एक गुमनाम चिट्ठी हाथ लगी थी।
  • इस चिट्ठी में डेरे में एक साध्वी ने राम रहीम द्वारा साध्वियों के यौन शोषण की बात कही थी।
  • साध्वी ने राम रहीम पर यौन शोषण सहित कई अन्य संगीन आरोप लगाए थे।
  • साथ ही एक पत्र मीडिया, पंजाब-हरियाणा हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश, पीएम के नाम जारी किया था।
  • सिरसा के पत्रकार छत्रपति ने ही पहली बार 30 मई 2002 में खबर और इस चिट्ठी को छापा था।

यह भी पढ़ें… राम रहीम रेप केस में दोषी करार, 28 को सुनाई जाएगी सजा

ram rahim rape case expose journalist (2)

इस खुलासे बाद हुई पत्रकार की हत्या :

  • खबर और इस चिट्ठी को प्रकाशित करने के बाद पत्रकार छत्रपति को जान से मारने धमकियां मिलने लगीं।
  • आखिरकार छत्रपति को 19 अक्टूर 2002 की रात उनके घर के आगे गोली मार दी गई।
  • जिसके बाद 21 अक्टूर को दिल्ली के अपोलो अस्पताल में उनकी मौत हो गई।

यह भी पढ़ें… पंचकूला कोर्ट परिसर सील, 500 मीटर की दूरी पर डटे समर्थक

राम रहीम पर चल रहा केस :

  • बाबा राम पर रेप केस के अलावा दो मर्डर का भी केस चल रहा है।
  • पहला मामला सिरसा के पत्रकार रामचंद्र छत्रपति की हत्या का है।
  • बाबा पर आरोप है कि छत्रपति द्वारा साध्वी बलात्कार मामले को अखबार में छापने पर 2002 में उनकी गोली मारकर हत्या कर दी गई।
  • उनपर दूसरा आरोप है कि उन्होंने डेरे के पूर्व प्रबंधक रंजीत सिंह की 10 जुलाई 2003 को हत्या करवा दी।
  • इन दोनों हत्याओं में डेरा सच्चा सौदा का नाम सामने आया था।

यह भी पढ़ें… पंचकूला किले में तब्दील, इंटरनेट समेत ये सेवाएं हुई ठप्प

[/nextpage]

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें