यौन शोषण मामले में डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह के खिलाफ फैसला आने से पहले केंद्र सरकार ने शुक्रवार को पंजाब और हरियाणा में कानून एवं व्यवस्था की स्थिति का जायजा लिया। बता दें कि यौन शोषण मामले में डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम पर 2.30 बजे पंचकूला में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की विशेष अदालत से फैसला आयेगा।

यह भी पढ़ें… पंचकूला कोर्ट परिसर सील, 500 मीटर दूरी पर डटे समर्थक

केंद्र सरकार ने लिया स्थित का जायजा :

  • केंद्र सरकार ने फैसला आने पूर्व पंजाब और हरियाणा में कानून एवं व्यवस्था की स्थिति का जायजा लिया।
  • एक अधिकारी ने इस संबंध में जानकारी दी।
  • बताया, “गृह मंत्रालय ने हरियाणा और पंजाब की स्थिति और फैसले के ऐलान के बाद किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए दोनों राज्यों द्वारा उठाए जाने वाले सुरक्षा कदमों का जायजा लिया।”
  • गृह मंत्रालय के अधिकारी ने कहा कि हरियाणा और पंजाब में अर्धसैनिक बलों की 200 से अधिक कंपनियों की तैनाती की गई है।
  • इसके अलावा मंत्रालय ने आपातकाल की स्थिति में 50 से अधिक अर्धसैनिक बलों की कंपनियों को तैयार रखा है।

यह भी पढ़ें… HC ने हरियाणा सरकार से कहा, हथियार चलाने में भी न हो संकोच

क्या है पूरा मामला :

  • साल 2002 में डेरा सच्चा प्रमुख बाबा गुरमीत राम रहीम पर साध्वी के यौन शोषण के आरोप लगे।
  • इस मामले की जांच हाई कोर्ट ने सीबीआई को सौंप थी।
  • एक साध्वी ने गुमनाम चिट्ठी के जरिए गुरमीत राम रहीम पर यौन शोषण सहित कई अन्य संगीन आरोप लगाए थे।
  • साध्वी ने आरोप लगाते हे एक पत्र मीडिया, पंजाब-हरियाणा हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश, पीएम के नाम जारी किया था।
  • इसके बाद हाई कोर्ट ने 24 सितंबर 2002 के इस मामले की जिम्मा सीबीआई को सौंप दिया।
  • CBI ने जांच में आरोप सही पाए और डेरा प्रमुख के खिलाफ विशेष अदालत के सामने 31 जुलाई 2007 में आरोप पत्र दाखिल किया।
  • इस मामले में बाबा गुरमात राम रहीम को अदालत से जमानत मिल गई।
  • लेकिन लंबे अरसे से मामला पंचकूला की सीबीआई अदालत में चल रहा है।

यह भी पढ़ें… डेरा प्रमुख को सिर्फ 2 गाड़ियों के साथ पंचकूला आने की इजाज़त

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें