डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को दोषी करार दिए जाने के बाद डेरा सच्चा सौदा का पहला बयान सामने आया है। डेरा ने कहा, ‘हमारे साथ अन्याय हुआ, हम सुप्रीम कोर्ट में अपील करेंगे।’ बता दें कि रेप केस में डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को दोषी करार दिया गया है।

यह भी पढ़ें: जाने बाबा राम रहीम के केस की हिस्ट्री, बदलेंग 2 राज्यों के सियासी समीकरण!

राम रहीम दोषी करार-

  • यौन शोषण मामले में डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम दोषी करार दिये गये।
  • पंचकूला में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की विशेष अदालत ने यह फैसला सुनाया है।
  • अदालत सजा पर फैसला 28 अगस्त को सुनाएगी।

यह भी पढ़ें: हरियाणा में हिंसा : आग की लपटें पहुंची यूपी

हरियाणा हाई कोर्ट का बड़ा आदेश-

  • पंजाब हरियाणा हाई कोर्ट ने डेरा प्रमुख राम रहीम की सारी संपत्ति ज़ब्त करने का आदेश दिया है।
  • डेरा समर्थकों की हिंसा के चलते हाई कोर्ट ने यह फैसला लिया गया।
  • पंजाब-हरियाण हाई कोर्ट ने कहा राम रहीम की पूरी संपत्ति ज़ब्त कर हिंसा की भरपाई की जाएगी।
  • पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का इस आदेश के बाद राम रहीम की सारी संपत्ति जब्त होगी।

यह भी पढ़ें: पंचकूला हिंसा : रिहायशी इलाकों में घुसे डेरा समर्थक

राम रहीम के समर्थकों की गुंडागर्दी:

  • राम रहीम के समर्थक अब हिंसा पर उतारू हो गए है।
  • पब्लिक प्रॉपर्टी को नुकसान पहुँचाया जा रहा है।
  • इस दौरान दो न्यूज़ चैनल के ओबी वैन को आग के हवाले कर दिया।
  • डेरा सच्चा सौदा के समर्थकों ने पथराव भी किया।
  • जिस दौरान एक न्यूज़ चैनल के कैमरापर्सन को चोट लग गई है।

यह भी पढ़ें: 12 की मौत,करोड़ों की सम्पति खाक, जल उठा हरियाणा!

मनोहर लाल खट्टर मौन:

  • सीएम मनोहर लाल खट्टर पूरे मामले में लाचार दिखाई दे रहे हैं।
  • फ़ोर्स की मौजूदगी भी बाबा राम रहीम के समर्थकों को नहीं रोक पा रही है।
  • जगह-जगह आगजनी के बाद भी मनोहर लाल खट्टर महज शांति बनाये रखने की अपील कर रहे हैं।
  • हरियाणा जाट आन्दोलन के बाद फिर से जल उठा है और इसके लिए सरकार बहुत हद तक जिम्मेदार है।

यह भी पढ़ें: पंजाब-हरियाणा में भड़की हिंसा, दिल्ली और उत्‍तराखंड में हाईअलर्ट

पंजाब सीएम भी घटना पर मौन:

  • पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह का कहना है की स्थिति नियंत्रण में है।
  • वो कहते हैं कि गृह मंत्री को उन्होंने सूचित कर दिया है।
  • राज्य सरकार की विफलता आम लोगों के लिए भारी पड़ रही है।
  • हिंसा का दायरा लगातार बढ़ता जा रहा है।
  • पंजाब के भटिंडा,संगरूर और मनसा में सरकारी सम्पति को भारी नुकसान पहुंचा है।

यह भी पढ़ें: राम रहीम पर फैसले के बाद पंजाब के दो रेलवे स्टेशन आग के हवाले

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें