डेरा सच्‍चा सौदा प्रमुख बाबा गुरमीत सिंह रहीम पर आज पंचकुला की अदालत में बलात्‍कार के आरोप की सुनवाई होनी है। इस बीच पंजाब और हरियाणा में हाईअलर्ट घोषित कर दिया गया है। धारा 144 लगाने के बाद भी दोनों शहरों में बाबा के लाखों अनुयायी लाठी-डंडे से लैस होकर चौराहों और सड़कों पर बैठे हुए हैं। दोपहर 2:30 बजे होने वाली सुनवाई को लेकर पूरे देश की निगाहें टकटकी लगाए हुए हैं।

यह भी पढ़ें: पंचकूला किले में तब्दील, इंटरनेट समेत ये सेवाएं हुई ठप्प

केवल दो गाड़ियों के साथ पंचकूला आने की इजाज़त-

  • हरियाणा के डीजीपी बीएस संधू सीबीआई की विशेष अदालत पहुंचे।
  • यहाँ उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
  • इस दौरान संवादाताओं से बात करते हुए उन्होंने बताया कि राम रहीम की पेशी शांतिपूर्ण तरीके से होगी।
  • उन्होंने बताया कि पूरे काफिले को पंचकुला आने की इजाजत नहीं है।
  • आगे उन्होंने बताया कि पंचकूला में राम रहीम को सिर्फ 2 गाड़ियों के साथ आने की अनुमति है।

यह भी पढ़ें: राम रहीम के काफिले की तीन गाड़ियां आपस में टकराई

चप्पे-चप्पे पर पुलिस की नजर-

  • यौन शोषण मामले में डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम पर शुक्रवार को पंचकूला में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की विशेष अदालत से फैसला आयेगा।
  • फैसला आने से पहले उनके हजारों समर्थकों का पंचकूला में जमावड़ा लग चुका है।
  • हिंसा भड़कने के मद्दे नजर पंचकूला को किले में तब्दील हो चुका है है।
  • चप्पे-चप्पे पर पुलिस नजर आ रही है।
  • केंद्र सरकार की ओर से सुरक्षा को देखते हुए कई कंपनियां भेजी जा चुकी हैं।
  • पंजाब और हरियाणा दोनों राज्य में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है।
  • इसके साथ ही धारा 144 लागू है।

यह भी पढ़ें: राम रहीम पर फैसले से पहले पंजाब-हरियाणा में हाईअलर्ट

बंद हुए स्कूल और कॉलेज :

  • डेरा सच्चा सौदा प्रमुख पर आने वाले फैसले के मद्देनजर पंचकूला और चंडीगढ़ में 25 अगस्त तक स्कूल और कॉलेज को बंद कर दिए गये हैं।
  • पंचकूला की उपायुक्त गौरी पराशर जोशी ने कहा कि ऐतिहात उपाय के तौर पर यह कदम उठाया गया।
  • इस बाबत गृह मंत्रालय ने अर्धसैनिक बलों की 167 कंपनियां भेजी हैं।
  • इसमें 97 CRPF, 16,RAF, 37 SSB, 12 ITBP, 21 BSF की कंपनियां पंजाब और हरियाणा में तैनात की गई हैं।
  • वहां के हालात पर केंद्र सरकार 24 घंटे नजर बनाए हुए है।
  • बता दें कि आज कोर्ट रेप केस में फैसला सुनाने वाला है।
  • सैकड़ों बसों और ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है।
  • सुरक्षा की दृष्टि से कड़े इंतजाम किये जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें: द्रोणाचार्य अवार्ड : राम रहीम की सिफारिश को खेल मंत्रालय ने ठुकराया

यह भी पढ़ें: गुरु राम रहीम का दावा, ‘कोहली को बड़े स्कोर बनाना मैंने ही सिखाया’

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें