[nextpage title=”raped inside govt. hospital” ]

देश में अब लड़कियों के लिए सुरक्षित संस्थान भी सुरक्षित नही रहे, ऐसा ही कुछ नजर आया हरियाणा के यमुनानगर में। यमुनानगर के ट्रॉमा सेंटर में अस्पताल के एक फोर्थ क्लास कर्मचारी विजय ने इलाज के लिए लाई गई एक मासूम युवती की दिमागी हालत का फायदा उठाकर उसे हवस का शिकार बना डाला। अस्पताल में मौजूद कर्मचारी ने पहले तो अस्पताल के सभी कमरों की रेकी की और फिर स्टाफ रूम को बाहर से बंद कर दिया। इसके बाद वह मासूम को उठाकर कमरे में ले गया और उसके साथ दरिंदगी की। अस्पताल की एक नर्स ने मासूम की चीखें सुनी और कमरे का दरवाजा खोला, तक जाकर आरोपी को रंगे हाथों पकड़ा जा सका। यह पूरा वाकया अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है।

[/nextpage]

[nextpage title=”raped inside govt. hospital!!” ]

मामला हरियाणा के यमुनानगर के ट्रॉमा सेंटर का है। फर्कपुर थाना एरिया में सड़क पर घूम रही 20 वर्षीय मंदबुद्धि युवती को पुलिसकर्मियों ने इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया था, लेकिन एक दरिंदे ने युवती की दिमागी हालत ठीक न होने का फायदा उठाकर उसे हवस का शिकार बना डाला। स्टाफ नर्स द्वारा रंगे हाथों पकड़े जाने पर आरोपी विजय वहाँ से भाग निकला। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

https://www.youtube.com/watch?v=XUUaXV8oX5E

[/nextpage]

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें