आज देश भर में आजाद भारत के पहले गृहमंत्री लौहपुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती मनाई जा रही है। इस अवसर पर देश भर में दौड़ का आयोजन किया गया है। राजधानी दिल्ली के एक कार्यक्रम में पीएम नरेंद्र मोदी ने एकता दौड़ को हरी झंडी (rashtriya ekta diwas) दिखाकर उसका शुभारंभ किया।

पीएम का संबोधन :

  • आज राजधानी दिल्ली में एकता दौड़ का आयोजन किया जा रहा है।
  • इस दौड़ को हरी झंडी पीएम मोदी और गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने दिखाई।
  • पीएम मोदी के साथ राज्यवर्धन सिंह राठौर, सुरेश रैना और हॉकी खिलाड़ी सरदार सिंह मौजूद रहे।
  • इस दौरान पीएम मोदी ने जनता के नाम अपना संबोधन देना शुरू किया।
  • इस दौरान पीएम मोदी ने देशवासियों को एकता की शपथ दिलाई।
  • पीएम मोदी ने कहा कि सरदार साहब के जैसा कोई नहीं हो सकता है।
  • उन्होंने कहा कि सरदार पटेल को इतिहास से मिटाने का काफी प्रयास किया गया था।
  • मगर युवा पीढ़ी सरदार पटेल को भुला पाने के लिए तैयार नहीं है।
  • उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी एकता के काम में बढ़ कर हिस्सा ले रही है।
  • पीएम मोदी ने कहा कि भारत विविधताओं वाला देश है और यही विविधता हमारी पहचान है।
  • उन्होंने कहा कि सरदार पटेल ने देश को एक नयी रह दिखाने का काम किया था।
  • पटेल साहब ने ही देश को तरक्की की राह पर लाने का काम किया था।
  • पीएम मोदी ने कहा कि पटेल साहब हमेशा देश को जोड़ने में लगे रहे, देश में एकता को बनाए रखने का संदेश दिया।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें