चुनावी मौसम के बीच भोजपुरी फिल्म के जाने माने अभिनेता आज भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) का दामन थाम लिया। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष की मौजूदगी में शामिल हुए।

रवि किशन की नई पारी बीजेपी के साथ:

  • आज नई दिल्ली स्थित बीजेपी के पार्टी मुख्यालय 11 अशोक रोड पर राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने रवि किशन को पार्टी में शामिल किया।
  • दिलचस्प बात यह है कि इससे पूर्व रवि किशऩ ने सियासी कदम कांग्रेस में रखा था।
  • उन्होंने 2014 लोकसभा चुनाव में जौनपुर सीट से कांग्रेस के टिकट पर किस्मत आजमाई थी।
  • हालांकि उन्हें चुनाव में हार का मुंह देखना पड़ा था।
  • ऐसे में रवि किशन का अब बीजेपी के साथ नई पारी के कई मायने हैं।

मनोज तिवारी ने ट्वीटर पर साझा की तस्वीर:

  • आपको बता दें कि आज सुबह ही दिल्ली से सांसद और बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने रवि किशन के बीजेपी में शामिल होने के बारे में ट्वीटर पर जानकारी दी थी।
  • मनोज तिवारी ने अपने ट्विट में लिखा ‘आज भोजपुरी अभिनेता बीजेपी में जॉइन करेंगे।
  • ट्वीट के साथ तिवारी ने रवि किशन के अपनी फोटो भी शेयर की।

फिल्म में टक्कर लेकिन राजनीति में साथ:

  • मनोज तिवारी और रवि किशन के बीच फिल्मों में हमेशा टक्कर होती आयी है।
  • रवि किशन फिल्मों में हमेशा भारी रहे लेकिन राजनीति में मनोज तिवारी ने बाजी मारी।
  • 2014 में जब रवि किशन ने कांग्रेस की सीट से लोकसभा चुनाव लड़ा था।
  • तब मनोज तिवारी भाजपा के सीट से चुनाव मैदान में उतरे थे।
  • लोकसभा चुनाव में मनोज तिवारी जी गए और रवि किशन को हार का सामना करना पड़ा था।
  • लोकसभा चुनाव के बाद रवि किशन ने मनोज तिवारी पर टिप्पणी किया कि वो वह सही जगह पर सही समय पर होते हैं।
  • अब रवि किशन बीजेपी को ज्वाइन कर राजनीति में मनोज तिवारी के साथ हो गए।

 

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें