Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
India

69 के हुए लालू, शाम की महफिल में कव्वाली गाने के लिए अजमेर से आएगें खास कव्वाल!

[nextpage title=”Lalu Prasad Yadav” ]

RJD प्रमुख लालू प्रसाद यादव शनिवार को अपना 69वां जन्मदिन मना रहें हैं। लालू के जन्मदिन पर उनके समर्थकों में खासा उत्साह हैं और राज्य में जन्मदिन की तैयारियां जोरो पर हैं। बताया जा रहा है कि राबड़ी देवी के सरकारी आवास 10 सर्कुलर रोड को दुल्हन की तरह सजाया गया है। शुक्रवार रात को इस घर पर दीवाली भी मनाई गई क्योंकि लालू यादव 11 जून को पूरे 69 साल के हो रहें हैं।

बीती रात परिवार के साथ लालू ने केक काटा और राबड़ी देवी ने फुलों के गुलदस्तें के साथ उन्हें बधाई दी। साथ ही उन्हें बधाई देने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी यादव के निवास स्थान पर पहुंचे।

इस मौके पर उनका पूरा परिवार पटना में मौजूद है। साथ ही 10 सर्कुलर रोड स्थित आवास पर सुबह से ही नेताओं और समर्थकों की आवाजाही शुरू हो चुकी है।

जन्मदिन के अवसर पर कव्वाली गाने के लिए खास कव्वाल अजमेर से आए हैं। लालू की खास पसंद भोजपुरी लोकसंगीत और नाच के कार्यक्रम भी होंगे।

पटना शहर में लालू के जन्म दिन की खुशी में बड़े-बड़े पोस्टर लगाए गए हैं जिसमें लालू को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी गई है। उनके घर के भीतर कई पंडाल बनाए गए हैं।

आज शाम लालू 69 किलो का केक काटेंगे तो कही कव्वाली की महफिल भी सजेगी।

लालू यादव का यह जन्मदिन कुछ खास है। पिछले साल तक सत्ता से दूर रहे लालू के लिए उनका 69वां जन्मदिन कई बड़े तोहफे पहले ही ला चुका है। 10 साल बाद इस परिवार के पास सत्ता लौटी है।

अगले पेज पर देखें, ट्विटर पर किस तरह मना लालू का जन्मदिनः

[/nextpage]

[nextpage title=”Lalu Prasad Yadav 2″ ]

लालू को उनके जन्मदिन पर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी ने भी शुभकामनाएं दी और  राजद प्रमुख ने ट्विटर पर इसका धन्यवाद दिया।
लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष और केन्द्रीय खाद्य मंत्री रामविलास पासवान ने भी ट्विट कर लालू प्रसाद यादव को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी।

इस मौके की तस्वीरें लालू ने ट्विटर पर साझा करते हुए लिखा ‘यह रहा बर्थडे केक, आप भी लीजिए।’

[/nextpage]

Related posts

देश एक बहुत बड़े सफाई अभियान के दौर से गुजर रहा है- पीएम मोदी

Divyang Dixit
8 years ago

यहाँ अंतरजातीय विवाह करने पर मिलते हैं एक लाख रुपये!

Vasundhra
7 years ago

पेट्रोल पम्प पर लगे मोदी के पोस्टर्स को कांग्रेस ने आचार सहिंता का उल्लंघन बताया!

Prashasti Pathak
8 years ago
Exit mobile version