बिहार में 20 महीने में महागठबंधन टूटने और गठबंधन के नेता नीतीश कुमार के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के साथ मिलकर सरकार बनाए जाने को जनादेश का अपमान बताते हुए, राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव अब ‘जनादेश अपमान यात्रा’ का आगाज करने वाले हैं।

यह भी पढ़ें: महागठबंधन किसी के सरंक्षण के लिए नहीं था: नीतीश कुमार

‘जनादेश अपमान यात्रा’ से राजद को काफी उम्मीद-

  • राजद को जहां इस यात्रा से काफी उम्मीद है।
  • वहीं भाजपा और जद (यू) इस यात्रा को लेकर तेजस्वी को भ्रष्टाचार के मुद्दे पर घेरने की कोशिश कर रही हैं।
  • पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार में यह सरकार जनादेश के खिलाफ बनी है।
  • यहां भाजपा को सरकार चलाने के लिए जनादेश नहीं मिला था।

यह भी पढ़ें: आरजेडी ने अपने अहंकार से गठबंधन तुड़वाया : नीतीश कुमार!

‘जनादेश का अपमान नहीं सहेगा बिहार’-

  • तेजस्वी नौ अगस्त की सुबह मोतिहारी में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर यात्रा की शुरुआत करेंगे।
  • वह मोतिहारी से बेतिया के माधोपुर जाएंगे और वहां जनसभा सभा को संबोधित करेंगे।
  • इस यात्रा के तहत तेजस्वी पूरे राज्य का दौरा करेंगे।
  • इस यात्रा के दौरान लोगों को जनादेश के अपमान की जानकारी दी जाएगी।
  • बिहार जनादेश का अपमान नहीं सहेगा।

यह भी पढ़ें: नीतीश कुमार के साथ मिलकर काम करने को उत्सुक : पीएम मोदी!

यह भी पढ़ें: नीतीश कुमार को अब नहीं चाहिए प्रशांत किशोर की सलाह!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें