भ्रष्टाचार के एक मामले में घिरे राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता और बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर गठबंधन तोड़ने की साजिश रचने का आरोप लगाते हुए कहा कि तेजस्वी तो एक बहाना है, महागठबंधन असली निशाना है।

इस्तीफे का प्रश्न ही कहां उठता-

  • बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि उनसे इस्तीफा मांगा ही नहीं गया है
  • उन्होंने कहा कि ऐसे में तो इस्तीफे का प्रश्न ही कहां उठता है।
  • पटना तेजस्वी ने कहा कि भाजपा बिहार में महागठबंधन को तोड़ना चाहती है।
  • उन्होंने बताया कि भाजपा अध्यक्ष अमित शाह पहले ही कह चुके हैं कि देश के सभी राज्यों में भाजपा की सरकार होगी।
  • शाह के इसी सपने को पूरा करने के लिए भाजपा यहां काम कर रही है।
  • उन्होंने कहा कि महागठबंधन को पांच सालों के लिए जनादेश मिला है।
  • उन्होंने दावा किया कि महागठबंधन था, है और आगे भी रहेगा।

लोकतंत्र में मालिक जनता-

  • तेजस्वी ने कहा कि लोकतंत्र में जनता मालिक होती है।
  • उन्होंने कहा कि मेरे ऊपर लगे आरोपों को जनता भी समझ रही है।
  • आगे उन्होंने कहा कि मैं जनता के बीच जाऊंगा और उन्हें सफाई भी दूंगा।
  • इस दौरान 27 अगस्त को राजद की रैली में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के शामिल होने के संबंध में उनसे सवाल पूछा गया।
  • इसर उन्होंने कहा, “वे (नीतीश) तो खुद ‘होस्ट’ होंगे।”
  • जद (यू) के प्रवक्ताओं द्वारा मुख्यमंत्री की छवि को लेकर आरोपों के जवाब की मांग पर तेजस्वी ने कहा कि मुझे भी अपनी और मुख्यमंत्री तथा लालू प्रसाद की छवि की चिंता है।
  • बिहार की जनता सब देख रही है।
  • उल्लेखनीय है कि सीबीआई द्वारा भ्रष्टाचार के एक मामले में तेजस्वी को आरोपी बनाए जाने के बाद जद (यू) तेजस्वी से सभी आरोपों का तथ्यात्मक जवाब मांग रही है।
  • राजद पहले ही स्पष्ट कर चुका है कि सही जगह और सही समय पर सभी आरोपों का जवाब दिया जाएगा।
  • इसके बाद दोनों दल आमने-सामने आ गए हैं।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें