कहते हैं कि भूखे को खाना खिलाना और प्यासे को पानी पिलाना सबसे बडा पुण्य का काम है। भूखे का पेट भरने के बाद उसके चेहरे पर जो मुस्कान आती है उसका कोई मोल नहीं है।बावजूद इसके हमारे देश में हजारों गरीब रोजाना भूखे सोने को मजबूर हैं। ऐसी स्थितियों को देखते हुए रॉबिनहुड आर्मी संस्था ने एक ऐसी मुहिम शुरु की है जो कि हर दिन सैकडो भूखे लोगों का पेट भरती है। फिर इसके लिए चाहे उनके किसी मेम्बर को रात के दो बजे ही घर से निकलकर जाना क्यों न पडे। रॉबिनहुड आर्मी की इस मुहिम में uttarpradesh.org भी उनका सहयोग कर रही हैं।

ये भी पढ़ें :महापुरुषों के जीवन संघर्ष से सभी लें प्रेरणा!

13 देशों में चल रहा अभियान

  • हमारा देश लगातार तरक्की कर रहा है। देश में गरीबी हटाओ के भी लाखों अभियान चलते हैं।
  • लेकिन, फिर भी देश के हजारों गरीब आज भी भूखेे सोते है।

Robin hood army

  • तो कुछ ऐसे भी हैं जिन्हें दिन भर की मेहनत के बाद एक वक्त ही रोटी मिल पाती है।
  • अब कोई भूखा न सोए इसके लिए रॉबिनहुड आर्मी ने देश के 41 शहरों में भूखे को खाना खिलाने का अभियान चलाया है।

Robin hood army

  • साथ ही देश के साथ ही विश्व के 13 देशों में वह लगातार दो साल से ये काम कर रही है।
  • इस संस्था का उद्देश एक मिलियन भूखे लोगों का पेट भरने का है।

robin-hood-army-ngo-hungry-people-provide-food-every-day-30107

  • सप्ताह के सातों दिन दिन हो या रात उनका यह अभियान कभी भी बंद नहीं होता है।
  • सरकारी अभियान जहां कुछ दिन चलने के बाद बंद हो जाते हैं वहीं दूसरी ओर इनकी मुहिम निरंतर जारी है।

ये भी पढ़ें :नपेंगे 50 रुपये में अनाज की बोरी बेचने वाले DSO पूरण!

  • स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पहले रॉबिन हुड आर्मी संस्था के सदस्यों ने विभिन्न इलाकों में भूखों का पेट भरा।

Robin hood army

  • सबसे पहले सुबह होते ही रॉबिन हुड आर्मी की टीम इंदिरा नगर के कुकरैल बंधे के पास पहुंची।
  • जहां पर उन्होंने आस-पास की मलिन बस्तियों के बच्चों को एकत्र कर सभा करायीं।
  • सभा की शुरुआत बच्चों ने कुछ कविताएं सुनाकर की।

Robin hood army

  • उसके बाद एक बच्चे को ऐसा करते देख दूसरे बच्चों में भी जोश आ गया ।

https://twitter.com/WeUttarPradesh/status/897006350756061184

https://twitter.com/WeUttarPradesh/status/897005273218400257

  • फिर क्या था एक के बाद एक बच्चों ने कविताओं की झडी लगा दी।
  • कोई हाथी राजा सुना रहा था तो कोई अहा टमाटर सुनाने में मगन था।

Robin hood army

  • अंत में संस्था की ओर से सभी बच्चों को एक साथ खडा करके नेशनल एंथम कराया गया ।
  • खास बात ये रही कि इन मलिन बस्तियों के छोटे छोट बच्चों को पूरा राष्ट्रगान याद था।
  • बच्चों ने पहले शुरू किया उसके बाद टीम के सभी मेंबर्स ने उसे दोहराया।

Robin hood army

  • इसके बाद सभी बच्चों को पंक्तियों में खडा करके उन्हें खाने के पैकेट बांटे गए।
  • सभी ने बहुत खुशी-खुशी खाने के पैकेट लिए और फिर टीम मेंबर्स के साथ फोटो भी खिंचवायी।

ये भी पढ़ें :वीडियो: शहीद के पिता से जानें, पूरे नहीं होते सरकार के वादे!

आधी रात को भी जारी रहती है मुहिम

  • रॉबिनहुड आर्मी के सदस्यों के लिए रात और दिन को कोई प्रभाव नहीं होता है।
  • किसी भी होटल या समारोह से फोन आते ही वह बचा खाना लेने पहुंच जाते हैं।
  • इसके बाद वह उस खाने को लेकर रात में ही भूखों का पेट भरने निकल जाते हैं।

Robin hood army

  • उनका ये काम एक दिन या सप्ताह का नहीं दो साल से निरंतर चल रहा है।
  • रॉबिनहुड आर्मी की वाणी बताती हैं कि वो ये काम पिछले दो साल से कर रही हैं और उन्हें बहुत अच्छा लगता हैं।

Robin hood army

  • जब भूखे बच्चों को खाना मिलता है तो उनके चेहरे की मुस्कान देखकर दिल को एक सुकून मिलता है।

Robin hood army

  • बस इसी सुकून और लोगों के मिलने वाले आषीर्वाद के लिए हम हमेषा ये काम करते रहेंगे।
  • हमारी इस मुहिम में पिछले एक साल से Inner wheel club of lucknow prerna  भी हमारा साथ दे रही है।
  • uttarpradesh.org हमारे इस अभियान में डिजिटल मीडिया पार्टनर भी है।
  • इसके साथ ही अन्य संस्थाओं का भी हमें समय-समय पर सहयोग मिलता रहता है।

Robin hood army

  • टीम के सदस्य पुलकित ने बताया कि फिलहाल स्वतंत्रता दिवस के मौके पर हमने दो दिवसीय अभियान चलाया है।
  • इस अभियान में हम आज के दिन विभिन्न स्थानों पर जाकर भूखे बच्चों को खाना खिला रहे हैं।

Robin hood army

  • रॉबिनहुड आर्मी की इस मुहिम में प्रदीप, मोनिशा,पुलकित और ऋत्विक सहित तमाम लोग जुड़े हुए हैं।
  • वही Inner wheel club की शिखा जैन,डॉ. कपिला गुप्ता,ममता दिवेदी और दीपिका इसमें शामिल हैं।

https://youtu.be/FeRWBOi-FIU

इन जगहों पर चल रहा अभियान

  • इंदिरा नगर कुकरैल बंधा
  • लेखराज के पास शालिमार
  • निशातगंज
  • रिंग रोड विनायक पुरम
  • मवैया
  • चंदन झोपडी मानस सिटी
  • बालू अडडा
  • विभूति खंड गोमती नगर
  • डालीगंज
  • व्ंदावन योजना ऑर्नेट
  • घंटाघर चौक
  • सहारा शहर गोमती नगर
  • मानस सिटी
  • हजरतगंज निकट सिविल हॉस्पिटल
  • जानकीपुरम आईईटी चौराहा
  • गोमतीनगर निकट आरएमएल हॉस्पिटल
  • त्रिवेणी नगर
  • चौक निकट सिप्स हॉस्पिटल.
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें