स्वतंत्रता सेनानी और समाज सुधारक बाल गंगाधर तिलक के परपोते रोहित तिलक को लेकर एक बड़ी खबर आ रही है। खबरों के मुताबिक रोहित के खिलाफ एक महिला के साथ कथित तौर पर बलात्कार का मामला दर्ज कराया है। बता दें कि रोहित तिलक कांग्रेस के नेता हैं।

यह भी पढ़ें… 96 वर्ष के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी रामशरण मित्तल का हुआ निधन!

रोहित तिलक के खिलाफ मामला दर्ज :

  • कांग्रेस नेता रोहित तिलक के खिलाफ कल देर रात विश्रामबाग थाना में मामला दर्ज किया गया था।
  • पुलिस ने बताया है कि 41 साल की शिकायतकर्ता और रोहित वर्ष 2015 में एक कार्यक्रम में मिले थे।
  • और बाद में वे सोशल मीडिया साइट पर एक दूसरे से संपर्क में थे।
  • पुलिस के एक अधिकारी ने बताया शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि रोहित ने शादी का झांसा देकर कई बार उसके साथ बलात्कार किया।

यह भी पढ़ें… न्याय पाने के लिए दर-दर की ठोकरें खाने को मजबूर स्वतंत्रता सेनानी!

रोहित से जुड़ी जानकारी :

  • रोहित बाल गंगाधर तिलक के परपोते और दिवंगत जयंतराव तिलक के बेटे हैं। जयंतराव कांग्रेसी नेता और सांसद थे।
  • उन्होंने 2014 में महाराष्ट्र विधानसभा का चुनाव लड़ा था।
  • उन्होंने चुनाव यह बीजेपी के गिरीश बापट के खिलाफ पुणे में कसबा पीठ सीट से लड़े थे।
  • वह अभी कांग्रेस के नेता है।

यह भी पढ़ें… राज्यपाल ने किया स्वतंत्रता संग्राम सेनानी की प्रतिमा का अनावरण !

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें