रेप के मामले में दोषी करार डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम पर कल सजा का फैसला आयेगा। फैसला आने से एक दिन पूर्व रोहतक में अर्धसैनिक बलों की 23 कंपनियां तैनात कर दी गई हैं। कानून व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था पर हरियाणा के डीजीपी बीएस संधू ने जानकारी दी।

यह भी पढ़ें… डेरा सच्चा के गुड़ों ने फिर किया मीडिया पर हमला

कानून व्यवस्था पर डीजीपी ने दिया बयान :

  • हरियाणा के डीजीपी बीएस संधू ने कानून व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था पर जानकारी दी।
  • राम रहीम पर सुनारिया जेल में लगेगी सीबीआई की विशेष अदालत, सुनवाई के लिए सुरक्षा तैयारी पूरी।
  • उन्होंने कहा कि लोगों की सुरक्षा के लिए किये गये पुख्ता इंतजाम किये गये हैं।
  • कल पंचकूला, रोहतक, कैथल, अंबाला में सभी स्कूल कॉलेज और दूसरे शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे।
  • कल हरियाणा में सरकारी दफ्तर बंद रहेंगे।
  • हरियाणा में हुई हिंसा में 38 लोगों की मौत हुई।
  • पंचकूला में 32 सिरसा में 6 लोगों की मौत, 264 लोग घायल हुए।
  • हरियाणा में 76 गाड़ियां जलाई गईं।
  • इस मामले में 52 केस दर्ज 926 लोग गिरफ्तार किये गये।
  • डेरा सच्चा सौदा के 2 लोगों के खिलाफ केस दर्ज।
  • पिछले 24 घंटे में किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं
  • हरियाणा में काफी डेरों की तलाशी ली जा चुकी है, कल सज़ा सुनाए जाने के बाद सिरसा डेरे की तलाशी ली जाएगी।
  • फिलहाल सिर्फ सिरसा में कर्फ्यू लगा हुआ है।
  • रोहतक में फिलहाल सेना तैनात नही।
  • अंबाला में अगले आदेश धारा 144 लागू रहेगी।
  • हरियाणा और पंजाब में सेना की 28 टुकड़ी तैनात
  • मीडिया से अपील संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा के साथ जाएं।

यह भी पढ़ें… कल आयेगा राम रहीम के भाग्य पर फैसला

जज की बढ़ाई गई सुरक्षा :

  • पंचकूला के केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) की विशेष अदालत के जज जगदीप सिंह की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
  • CBI कोर्ट के जज जगदीप सिंह ने 25 अगस्त को रेप केस में राम रहीम पर फैसला सुनाया था।
  • बता दें कि 28 अगस्‍त को राम रहीम की सजा पर सुनवाई होगी।
  • 28 अगस्त को रोहतक जेल में ही लगेगी विशेष CBI कोर्ट।
  • सुरक्षा के मद्देनजर 28 अगस्त को जज जगदीप सिंह चॉपर से रोहतक जेल पहुंचेंगे।

यह भी पढ़ें… पत्रकार के खुलासे से हुआ राम रहीम का भांडा-फोड़

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें