दुष्कर्म मामले में 20 वर्ष की सजा काट रहे डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम ने खराब स्वास्थ की शिकायत की। जिसके बाद डॉक्टरों की एक टीम रोहतक के सुनारिया जिला जेल पहुंची। जहां उसके स्वास्थ की जांच की गई।

यह भी पढ़ें… डेरे की तलाशी का तीसरा दिन : बरामद हो सकते हैं नरकंकाल

राम रहीम ने की खराब स्वास्थ की शिकायत :

  • डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम ने खराब स्वास्थ की शिकायत की।
  • स्वास्थ जांच के लिए पांच डॉक्टरों का समूह रोहतक के सुनारिया जिला जेल पहुंचा।
  • जहां उसके स्वास्थ की जांच की गई।
  • यह अभी तक पता नहीं चल पाया है कि राम रहीम किस प्रकार की स्वास्थ समस्या का सामना कर रहा है।
  • सुरक्षा कारणों से रोहतक शहर में एहतियातन खासकर पीजीआईएमएस मेडिकल कॉलेज के पास सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है ।

यह भी पढ़ें… बलात्‍कारी बाबा की गुफा से गर्ल्‍स हॉस्‍टल जाने वाली सुरंग मिली

जांच में स्वस्थ मिला राम रहीम :

  • पुलिस सूत्रों ने बताया कि डॉक्टरों ने शनिवार को उसकी जांच की और उसे स्वस्थ पाया।
  • डॉक्टरों ने जेल प्रशासन को बताया कि अभी तत्काल उसे अस्पताल ले जाने की कोई जरूरत नहीं है।
  • इससे पहले भी राम रहीम ने 28 अगस्त को सजा सुनाए जाने के बाद खराब स्वास्थ की शिकायत की थी।
  • लेकिन डॉक्टरों ने जांच करने के बाद उसे स्वस्थ पाया था।
  • उल्लेखनीय है कि राम रहीम दुष्कर्म के दो मामलों में 20 वर्ष की सश्रम कारावास की सजा काट रहा है।

यह भी पढ़ें… सिरसा : डेरा में विस्‍फोटक बनाने की फैक्‍ट्री चलाता था बलात्‍कारी बाबा

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें