विदेश मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा एक्टिविस्ट डॉ नूतन ठाकुर को आरटीआई में दी गयी सूचना के अनुसार मंत्रालय अपनी मंत्री सुषमा स्वराज के ट्विटर हैंडल को आधिकारिक रूप से स्वीकार करता है। नूतन को दी गयी जानकारी में अपर सचिव (लोक राजनय) कपिल शर्मा ने बताया कि मंत्रालय के दो आधिकारिक ट्विटर हैंडल हैं- @MEAIndia तथा @indiandiplomacy

क्या है सुसमा स्वराज का हैंडल

  • उन्होंने बताया कि ये ट्विटर हैंडल मंत्रालय द्वारा अपने कार्यों तथा गतिविधियों को बेहतर तरीके से करने के लिए विदेश प्रचार तथा लोक राजनय (एक्सपीडी) प्रभाग द्वारा बनाए गए थे।
  • साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि मंत्रालय द्वारा इन ट्विटर हैंडल को कोई आधिकारिक मान्यता नहीं दी गयी है।
  • क्योंकि ये सम्बंधित अफसरों द्वारा अपने सरकारी काम में सूचना के प्रसारण तथा सोशल मीडिया पर लोगों के साथ संपर्क में आने के लिए तैयार किये गए थे।
  • उन्होंने बताया कि स्वराज का आधिकारिक ट्विटर हैंडल @SushmaSwaraj है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें