रूसी सैन्य विमान रविवार सुबह सोची शहर से उड़ान भरने के रडार से लापता हो गया था। इसके कुछ देर बाद ही विमान के काला सागर में क्रैश होने की पुष्टि हुई है। रूसी मीडिया के मुताबिक इस विमान में 91 लोग सवार थे। विमान में सवार कुछ बॉडी भी काला सागर में मिली हैं।

न्यू ईंयर कॉन्सर्ट के लिए सीरिया जा रहा था विमान :

  • रूसी विमान टीयू-154 विमान में कुल 91 लोग सवार थे।
  • इसमें 8 क्रु मेंबर भी शामिल थे।
  • इसमें सेना के अधिकारिक बैंड एलेक्सेंड्रोफ़ एनसेंबल के सदस्य सवार थे।
  • इनके साथ ही विमान में सैनिक, सैन्य म्यूजिक बैंड और कुछ पत्रकार भी सवार थे।
  • यह सभी सीरिया के लटाकिया स्थित रूसी एयरबेस में नए साल पर आयोजित एक कॉन्सर्ट में भाग लेने जा रहे थे।
  • विमान ने सुबह 5.20 बजे मॉस्को से उड़ान भरी थी।
  • ईंधन लेने के लिए विमान सोची में भी रूका था।
  • इसके बाद दोबारा विमान ने सीरिया के लटाकिया प्रांत के लिए उड़ान भरी।
  • लेकिन 20 मिनट के बाद विमान रडार से गायब हो गया।

काला सागर में मिला मलबा :

  • विमान के रडार से गायब होने के बाद हड़कंप मच गया।
  • विमान टीयू-154 की फौरन तलाश शुरू की गई।
  • तलाश के दौरान विमान का मलबा सोची से डेढ़ किलोमीटर दूर काला सागर में मिला।
  • फिलहाल अंदेशा लगाया जा रहा है कि तकनीकी खराबी के कारण विमान क्रैश हुआ।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें