बॉम्बे हाईकोर्ट द्वारा साध्वी प्रज्ञा को मिली ज़मानत दी है। मालेगांव ब्लास्ट मामले में जेल में बंद साध्वी प्रज्ञा ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि वो कांग्रेस सरकार के षड्यंत्र का शिकार हुई हैं।

‘भगवा आतंक’ शब्द कांग्रेस की देन है-

  • बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली जमानत के बाद मीडिया से बात करते हुए साध्वी प्रज्ञा ने कहा, ‘मैं जेल से अर्ध-मुक्त हुई हूं।’
  • उन्होंने कहा कि ‘भगवा आतंक’ शब्द कांग्रेस की देन है।
  • कांग्रेस सरकार पर आरोप लगते हुए साध्वी प्रज्ञा ने कहा कि उनके खिलाफ साजिश की गई।
  • उन्होंने कहा, ‘कांग्रेस ने मेरे खिलाफ षड्यंत्र किया था।’
  • आगे उन्होंने कहा कि भगवा आतंक शब्द कांग्रेस की देन है।
  • उन्होंने कहा कि 9 साल का लंबा अन्याय झेला है।
  • साध्वी प्रज्ञा ने अपनी गिरफ्तारी को कांग्रेस की साजिश बताया।
  • इस दौरान साध्वी ने एटीएस पर भी आरोप लगाया।
  • उन्होंने कहा कि एटीएस ने गैर कानूनी तरीके से सूरत से उन्हें गिरफ्त में लिया था।
  • इसके अलावा उन्होंने बताया कि उन्हें बुरी तरह प्रताड़ित किया गया।
  • इतना ही नहीं, साध्वी प्रज्ञा ने यह तक कहा, ‘एटीएस ने मुझे इस तरह प्रताड़ित किया कि शायद ही भारत में कभी किसी महिला शरीर को इस तरह प्रताड़ना दी गई होगी।’

यह भी पढ़ें: मालेगांव ब्लास्ट : बॉम्बे हाईकोर्ट ने साध्वी प्रज्ञा की ज़मानत को दी मंज़ूरी!

यह भी पढ़ें: विमान का सफर हो जाएगा टैक्सी के सफर से भी आसान: पीएम मोदी

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें