मालेगांव ब्लास्ट मामले में एनआईए से क्लीन चिट मिलने के बाद साध्वी प्रज्ञा सिंह बुधवार को सिंहस्थ कुंभ में स्नान के लिए उज्जैन रवाना हो चुकी हैं। इससे पहले सिंहस्थ कुंभ में स्नान के लिए साध्वी प्रज्ञा जेल में अनशन शुरू कर दिया था जिसके बाद आखिरकार सरकार उनकी जिद के आगे झुक गई और उन्हे कुंभ में जाने की अनुमति दे दी गई।

मालेगांव ब्लास्ट में क्लीनचीट मिलने के बाद साध्वी प्रज्ञा कुंभ स्नान के लिए उज्जैन जाएंगी। साध्वी प्रज्ञा ने कुंभ में जाने के लिए जेल में अनशन शुरू किया था जिसके बाद सरकार को नरम रुख अपनाना पड़ा।

साध्वी प्रज्ञा को कोर्ट से भी हरी झंडी मिल गयी है जबकि कल प्रशासन ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए अपनी असमर्थता जताई थी।

साध्वी प्रज्ञा को सुरक्षा के कड़े इंतजामों के बीच उज्जैन ले जाया जाएगा। एडवांस लाइफ सपोर्ट एंबूलेंस और एक डॉक्टर भी इस दौरान साध्वी के साथ मौजूद रहेगा। स्नान और पूजा के बाद वह अपने गुरु से भी मुलाकात करेंगी। इसके पश्चात उन्हें वापस भोपाल लाया जायेगा।

इससे पहले साध्वी प्रज्ञा ने मध्यप्रदेश के मुख़्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को पत्र लिखकर चेतावनी दी थी किअगर उन्हें उज्जैन जाने की अनुमति नहीं गई तो वो जेल में ही आमरण अनशन शुरू कर देंगी। उन्होंने भूख हड़ताल भी शुरू कर दी थी। जिसके बाद सरकार ने उन्हें उज्जैन जाकर कुंभ में स्नान करने की अनुमति दे दी। 

बता दें कि साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर को मालेगांव ब्लास्ट में ATS ने आरोपी बनाया था और उन्हें गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया था जहाँ वो 8 साल से रह रही हैं।

NIA ने अपनी जाँच में साध्वी प्रज्ञा को क्लीनचीट दिया है और चार्ज सीट में इनका नाम नहीं दिया है।

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें