Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
India

समाजवादी पार्टी महाराष्ट्र की नई टीम का हुआ ऐलान

samajwadi party

2019 के लोकसभा चुनावों की समाजवादी पार्टी ने तैयारियां शुरू कर दी है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पार्टी पदाधिकारियों के संग बैठकें करते हुए चुनावी रणनीति पर काम करना शुरू कर दिया है। इसके अलावा उन्होंने पार्टी के संगठन में बड़ा बदलाव करना शुरू कर दिया है। इस बीच सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के आदेश के बाद महाराष्ट्र सपा के प्रदेश अध्यक्ष अबू आसिम आजमी ने राज्य में समाजवादी पार्टी की कई समिति और कार्यकारिणी को भंग कर दिया था। अबू आसिम आजमी के इस फैसले को विधानसभा और लोकसभा चुनावों को देखते हुए अहम माना जा रहा था। अब सपा की महाराष्ट्र इकाई ने नयी टीम का गठन कर लिया है।

सपा ने भंग की कार्यकारिणी :

समाजवादी पार्टी ने अचानक बड़ा फैसला लेते हुए महाराष्ट्र और मुंबई कार्यकारिणी समेत तमाम समितियों को बर्खास्त कर दिया था। समाजवादी पार्टी की कमान आधिकारिक रूप से अखिलेश यादव के हाथ में आने के बाद से पार्टी के भीतर उथल-पुथल जारी है। महाराष्ट्र और मुंबई में समाजवादी पार्टी की कमान कई सालों से अखिलेश के करीबी अबू आसिम आजमी के हाथ में है। हालाँकि सपा में कई ऐसे लोग हैं जो आजमी के नेतृत्व से मुक्ति चाहते हैं। आजमी की सपा के केंद्रीय नेतृत्व में अपनी ख़ास पहुँच बन चुकी है। इससे साफ़ है कि लोकसभा चुनाव के पहले अबू आसिम आजमी को हटाने के बारे में सपा का राष्ट्रीय नेतृत्व नहीं सोचेगा।

नयी टीम का हुआ ऐलान :

बीते दिनों समाजवादी पार्टी की महाराष्ट्र की सभी इकाईयों को बर्खास्त कर दिया गया था। अब महाराष्ट्र में नई टीम की घोषणा कर दी गई है। लोकसभा और विधानसभा चुनाव को देखते हुए संगठन में बड़े फेरबदल किये गए हैं। सपा की नई प्रदेश कार्यकारिणी में अब्दुल समद अब्दुल करीम और अफजल फारूक को प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही परवेज सिद्दीकी को मुख्य जनरल सेक्रेटरी बनाया गया है। जुल्फिकार अहमद आजमी, संतोष कुमार, माया नामदेव चौरे और शेख मोहम्मद अब्दुल रउफ को प्रदेश का जनरल सेक्रेटरी नियुक्त किया गया है। मुबीन महबूब शेख और जंगबहादुर रामकृपाल यादव को कार्यकारिणी का सदस्य बनाया गया है। मीडिया को ये जानकारी सपा के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष सैयद मोमिन सैयद मुख़्तार ने दी है।

 

ये भी पढ़ें- जेट जगुआर क्रैश: लखनऊ का लाल शहीद, पिता बोले बेटे की शहादत पर गर्व

ये भी पढ़ें- लखनऊ-पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के सभी 8 टेंडर रद्द

ये भी पढ़ें- सीएम साहब! बाराबंकी में पानी की बूंद-बूंद को तरस रहे 150 परिवार

ये भी पढ़ें- लखनऊ: गमगीन माहौल में निकाला गया 21वीं रमजान का जुलूस

ये भी पढ़ें- हरदोई: सपना देख माँ काली के मंदिर पहुंचे भक्त ने काट ली अपनी गर्दन

ये भी पढ़ें- काकोरी में हुए विस्फोट का सीसीटीवी आया सामने- रूह कंपाने वाला वीडियो

ये भी पढ़ें- तिरंगा यात्रा निकाल रहे बीएड टीईटी अभ्यर्थियों पर फिर लाठीचार्ज

ये भी पढ़ें- उप मुख्यमंत्री ने विशेष सम्पर्क अभियान किया शुरू, गिनाई केंद्र सरकार की उपलब्धियां

ये भी पढ़ें- मोबाइल में अश्लील वीडियो डलवाने गए पति ने देखी पत्नी की पोर्न क्लिप, उड़ गए होश

ये भी पढ़ें- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मेधावियों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से की सीधी बात

ये भी पढ़ें- सीएम साहब! यहां तो वन विभाग और पुलिस चलवा रही हरियाली पर आरा

ये भी पढ़ें- बीकेटी के गांव से ग्राउंड जीरो: प्रधानमंत्री ने लखनऊ की इन महिलाओं से की बात

ये भी पढ़ें- जमानिया से भाजपा विधायक सुनीता सिंह का धनउगाही भरा ऑडियो वायरल

ये भी पढ़ें- शाहजहांपुर: पत्रकार पर डीएम कार्यालय के बाहर गुंडों ने किया जानलेवा हमला

ये भी पढ़ें- हरदोई: डीलर चला रहा अतरौली थाना, दर्जनों पीड़ितों की नहीं दर्ज हो रही FIR

ये भी पढ़ें- मुजफ्फरनगर: शराब पी रहे नशेड़ियों ने सिपाही पर किया हमला, वर्दी फाड़ी

Related posts

350वां प्रकाशपर्व: गुरु गोबिंद सिंह ने की थी खालसा पंथ की स्थापना

Namita
8 years ago

वीडियो: पोल डांस का ऐसा नजारा पहले नहीं देखा होगा

Praveen Singh
7 years ago

केरल के नाम मात्र से ही इसकी पवित्रता का एहसास होता है- पीएम

Divyang Dixit
8 years ago
Exit mobile version