2019 के लोकसभा चुनावों की समाजवादी पार्टी ने तैयारी शुरू कर दी है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पार्टी पदाधिकारियों के साथ चुनावी रणनीति बनाना शुरू कर दिया है। इसके अलावा बसपा के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ने वाली सीटों की संख्या पर भी मंथन होना शुरू हो गया है। बसपा और सपा ने बीजेपी के विजय रथ को रोकने के लिए आपस में गठबंधन किया है जिसमें कई अन्य पार्टियों के शामिल होने की संभावनाएं हैं। इस बीच एक लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी ने अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया है।

सपा-बसपा गठबंधन में नहीं हुआ सीटों का बंटवारा :

उत्तर प्रदेश की आजमगढ़ मंडल की सीटों पर हमेशा से सपा-बसपा का कब्जा रहा है। यहां पर 1980 के बाद से कांग्रेस का जनाधार नहीं के बराबर रहा है। माना जा रहा है कि गठबंधन की स्थित में आजमगढ़ की दो सीटों में एक सपा और एक बसपा के खाते में जाएगी। हालाँकि अभी तक उत्तर प्रदेश में बसपा से गठबंधन में दोनों पार्टियों के बीच सीटों का बंटवारा नहीं हो सका है। इसके बाद भी सपा ने अपने संगठन को फैलाने और बीजेपी को रोकने के लिए उत्तर प्रदेश से बाहर का रुख करना शुरू कर दिया है।

सपा ने घोषित किया प्रत्याशी :

समाजवादी पार्टी ने झारखंड में चाईबासा के महुल साई में समाजवादी पार्टी की कोर कमेटी की बैठक आयोजित की गई थी। इसमें समाजवादी पार्टी के प्रदेश महासचिव मुमताज अली मौजूद थे। सपा की बैठक में आगामी लोक सभा चुनाव में चाईबासा सीट से उम्मीदवारी के लिए सर्वसम्मति से सीताराम बारी के नाम को अनुमोदन किया गया। साथ एक संयोजक मंडली का भी गठन किया गया। इसमें मुख्य संयोजक लक्ष्मण सोय को बनाया गया है। बैठक में मुमताज अली ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने चाईबासा लोकसभा सीट से उम्मीदवारी के लिए सीताराम बारी के नाम पर सहमति प्रदान की है।

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें