Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
India

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव: समाजवादी पार्टी ने जारी की चौथी लिस्ट

akhilesh yadav statement

akhilesh yadav statement

आगामी लोकसभा चुनावों के पहले समाजवादी पार्टी ने साल के आखिर में होने वाले 3 राज्यों के विधानसभा चुनाव में उतरने की योजना बना ली है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव इन दिनों पार्टी पदाधिकारियों के साथ चुनावी रणनीति बनाने में लगे हुए हैं। इसके साथ ही सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पार्टी नेताओं संग मंत्रणा कर उम्मीदवारों की घोषणा करना शुरू कर दिया है। सपा को इस बार मध्य प्रदेश में अच्छा प्रदर्शन करने की उम्मीद है। इस बार के मध्य प्रदेश के विधानसभा चुनावो में सपा ने गोंडवाना गणतंत्र पार्टी से गठबंधन किया है।

सपा ने जारी की लिस्ट :

मध्य प्रदेश के विधानसभा चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी ने अपनी चौथी सूची जारी कर दी है। सपा प्रदेश प्रवक्ता यश यादव ने बताया कि इन प्रत्याशियों में 3 समाजवादी पार्टी के हैं और एक पर गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के साथ संयुक्त प्रत्याशी होगा।

समाजवादी पार्टी ने सुरेश सिंह सिकरवार को सतना के अमर पाटन से, जगदीश उइके को बैतूल की मुलताई से और रामयज्ञ सोंधिया को रीवा ज़िले के देवतालाब से टिकट दिया गया है। मुहम्मद साकिर हुसैन को गोंडवाना गणतंत्र पार्टी और समाजवादी पार्टी ने अपना संयुक्त प्रत्याशी घोषित किया है।

बसपा से हो सकता है गठबंधन :

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पिछले दिनों कहा था कि पार्टी मध्यप्रदेश में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी और बहुजन समाज पार्टी से गठबंधन करेगी। अखिलेश यादव ने कहा कि मध्य प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने काफी इंतजार कराया। हम मध्य प्रदेश में अकेले या फिर गोंडवाना पार्टी या बसपा के साथ मिलकर चुनाव लड़ेंगे। हालाँकि इसे लेकर अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हो पायी है।

[penci_related_posts taxonomies=”undefined” title=”संबंधित खबरें” background=”” border=”” thumbright=”no” number=”4″ style=”grid” align=”none” displayby=”national_categories” orderby=”random”]

Related posts

वो हिन्दू सम्राट जिसने ‘गोरिल्ला युद्ध’ से मुगलों को ‘नाकों चने चबवाए’!

Divyang Dixit
7 years ago

1 जुलाई से GST होगा लागू, सस्ता होगा खाद्य अनाज, दालें!

Vasundhra
7 years ago

डोकलाम से पहले हटाए अपनी सेना, सुषमा ने चीन को चेताया!

Deepti Chaurasia
7 years ago
Exit mobile version