इस सीट पर सपा ने लगाई ताकत :


  • उत्तर प्रदेश के निकाय चुनाव में समाजवादी पार्टी अपने प्रत्याशियों की घोषणा करती जा रही है।
  • साथ ही वह गुजरात में भी 5 सीटों पर विधानसभा चुनाव लड़ने का ऐलान कर चुकी है।
  • जल्द सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव गुजरात जाकर पार्टी का चुनाव प्रचार शुरू करेंगे।
  • सपा गुजरात के साथ ही हिमाचल प्रदेश में भी 1 सीट पर चुनाव लड़ रही है।
  • इस सीट पर जीतने के लिए समाजवादी पार्टी ने अपनी पूरी ताकत लगा दी है।
  • सपा ने चुनाव आयोग में हिमाचल प्रदेश के 1 सीट के चुनाव के लिए अपनी सूची पेश की है।
  • इस सूची में सपा अध्यक्ष अखिलेश के साथ ही नरेश अग्रवाल, रामगोपाल सहित 20 लोग शामिल हैं।
  • हिमाचल प्रदेश में समाजवादी पार्टी चंबा जिले की चुराह सीट से चुनाव लड़ रही है।
  • यहाँ पर सपा ने नंद कुमार को अपना प्रत्याशी बनाया हुआ है।
  • अब देखना है कि इस सीट पर सपा को जीत मिलती है कि नहीं।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें