पूरे देश में इस समय सबसे ज्यादा चर्चा गुजरात चुनाव को लेकर चल रही है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव अपनी पार्टी के प्रचार के लिए गुजरात में थे जहाँ उन्होंने वर्तमान भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला।

 

  • अखिलेश ने की प्रेस कांफ्रेंस :
     
    • समाजवादी पार्टी गुजरात चुनाव में 5 सीटों पर चुनाव लड़ने जा रही है।
    • बीते 2 दिनों से सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव गुजरात में डेरा जमाए हुए थे।
    • आज अहमदाबाद में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में अखिलेश ने गुजरात से अपने गहरे रिश्तों का जिक्र किया।
    • अखिलेश ने कहा कि भगवान श्री कृष्ण यहाँ पर आये थे और यहीं के हो गये थे, इसी रिश्ते को हमें दुबारा जोड़ना है।
    • उन्होंने कहा कि मैंने सबसे पहले गुजरात पहुँच कर द्वारिकाधीश का दर्शन किया, इसके बाद चुनाव प्रचार को शुरू किया था।
    • सपा के रूप में हम गुजरात में एक छोटा पौधा लगाने जा रहे हैं जो बहुत जल्द बड़ा हो जायेगा।
    • गुजरात महात्मा गांधी और सरदार पटेल की भूमि है जिसे आसानी से भुलाया नहीं जा सकता है।
    • महिलाओं, किसानों और सभी के एक साथ रहने का संदेश गुजरात से जाता है।
    • भाजपा सरकार पर अखिलेश ने कहा कि यहाँ पर कोई भी विकास का मॉडल नहीं बनाया गया है।
    • दरअसल गुजरात मॉडल सिर्फ एक धोखा देने वाला मॉडल है।
    • उन्होंने कहा कि मैं गुजरात में लोगो से मिला मगर कहीं भी मुझे विकास का बुनियादी स्वरुप भी नहीं दिखाई दिया।
    • भाजपा कहती है कि हम विकास के मुद्दे पर लड़ रहे मगर वो तो सिर्फ जाति-धर्म पर जनता को गुमराह कर रही है।

भाजपा कर रही लोगों को गुमराह:

  • यूपी में हमने नारा दिया कि काम बोलता है और पूरा चुनाव विकास पर लड़ा था।
  • हमने बेहतरीन एक्सप्रेस-वे बनाया जिसपर कोई भी दिक्कत होने पर लड़ाकू विमान उतर सकते हैं।
  • मगर गुजरात में ऐसी सड़क नहीं बनी जिस पर कोई विमान भी उतर सके।
  • वो भी तब, जबकि पाकिस्तान यहाँ से दूर नहीं है।
  • यूपी की हमारी समाजवादी सरकार ने यूपी डायल 100 सबसे अच्छी व्यवस्था बनायी थी।
  • अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा झूठे प्रचार में और जनता को धोखा देने में सभी से आगे हैं।
  • यूपी में सिर्फ दो साल में समाजवादी सरकार ने मेट्रो चला दी थी।
  • जिला मुख्यालयों को जोड़ने वाली 6 लेन की सड़क, 55 लाख गरीब महिलाओं को समाजवादी पेंशन, 18 लाख लैपटाॅप वितरण दी गयी थी।
  • मगर जब हम समाजवादी लोग विकास की बात कर रहे थे, तब भाजपा जाति-धर्म की बात कर रही थी। गोबर को भाजपा ने चुनाव का मुख्य विषय बना दिया था।
  • भाजपा वाले चुनाव के पहले स्लाटर हाउस को बंद करने की बात कहते थे।
  • मगर आज तक स्लाटर हाउस को बंद नहीं किया गया है।
  • अखिलेश ने कहा कि भाजपा ने यूपी के 14 मेयरों को गुजरात चुनाव में प्रचार में लगा दिया है।
  • मगर नगर पालिका, नगर पंचायत में बड़ी संख्या में भाजपा प्रत्याशी हारे हैं।
  • यूपी चुनाव में भाजपा हर जाति का मुख्यमंत्री बना रही थी।
  • भाजपा आरक्षण पर गुमराह करती है जबकि सपा आबादी के अनुसार आरक्षण की पक्षधर है।
  • हम लोग सभी को सम्मान और समान अवसर दिए जाने के हमेशा बात करते हैं।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें