2019 के लोकसभा चुनावों की समाजवादी पार्टी ने तैयारी शुरू कर दी है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पार्टी पदाधिकारियों के साथ चुनावी रणनीति बनाना शुरू कर दिया है। इसके अलावा बसपा के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ने वाली सीटों की संख्या पर भी मंथन होना शुरू हो गया है। बसपा और सपा ने बीजेपी के विजय रथ को रोकने के लिए आपस में गठबंधन की तैयारी कर ली है जिसमें कई अन्य पार्टियों के शामिल होने की संभावनाएं हैं। यूपी से बाहर झारखण्ड की चाईबासा सीट पर सपा अपना प्रत्याशी घोषित कर चुकी है। इस बीच सपा संगठन में बड़ा बदलाव भी हुआ है।

सपा ने घोषित किया प्रत्याशी :

समाजवादी पार्टी ने झारखंड में चाईबासा के महुल साई में समाजवादी पार्टी की कोर कमेटी की बैठक आयोजित की गई थी। इसमें समाजवादी पार्टी के प्रदेश महासचिव मुमताज अली मौजूद थे। सपा की बैठक में आगामी लोक सभा चुनाव में चाईबासा सीट से उम्मीदवारी के लिए सर्वसम्मति से सीताराम बारी के नाम को अनुमोदन किया गया। इसमें मुख्य संयोजक लक्ष्मण सोय को बनाया गया है। इस बैठक में मुमताज अली ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने चाईबासा लोकसभा सीट से उम्मीदवारी के लिए सीताराम बारी के नाम पर सहमति प्रदान की है।

संगठन में हुआ बदलाव :

समाजवादी पार्टी के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष केश्वर यादव उर्फ रंजन यादव ने बुधवार को पश्चिम सिंहभूम समाजवादी पार्टी का जिलाध्यक्ष अर्जुन मालवा को बनाया है। सपा प्रदेश अध्यक्ष ने अर्जुन के जुझारू एवं कर्मठता को देखते हुए जिले का नेतृत्व करने के लिए बागडोर सौंपी है। उन्होंने कहा कि कमेटी का विस्तार 30 दिनों के अंदर कर प्रदेश कार्यालय को सौंपना है।

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें