समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव  बीती 30 एवं 31 अगस्त 2018 को उत्तराखंड के दौरे पर गए हुए थे। यहाँ पर उनके साथ पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं राज्य प्रभारी राजेन्द्र चौधरी और पूर्व कैबिनेट मंत्री बलवंत सिंह रामूवालिया, विधायक उदयवीर सिंह एवं जावेद आब्दी भी मौजूद थे। राज्य में अखिलेश यादव से मिलने वालों में जैन समाज, बंगाली समाज, सिख समाज के तमाम प्रमुख व्यक्ति थे। जैन स्थानक प्रधान प्रवीन जैन, मंत्री कमल जैन, राज कुमार जैन,  जैनसभा रूद्रपुर के एस.एस. जैन भी उनके साथ थे।

निकाय चुनाव लड़ेगी समाजवादी पार्टी :

उत्तराखंड निकाय चुनाव में समाजवादी पार्टी साइकिल चुनाव निशान पर अपने उम्मीदवार उतारेगी। उत्तराखंड में पार्टी की स्थिति मजबूत करने की रणनीति के तहत सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने 2 दिवसीय दौरा किया था। इस दौरे में सपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर उन्होंने संगठन को मजबूत करने पर चर्चा की। रुद्रपुर में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ हुई बैठक में अखिलेश ने नोटबंदी के नुकसान, बेकारी, मंहगाई के मुद्दे जोरदार ढंग से उठाने को कहा। इसके अलावा मीडिया से बात करते हुए उन्होंने बीजेपी पर जमकर हमला बोला।

[penci_blockquote style=”style-1″ align=”none” author=””]पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव  30 -31 अगस्त को उत्तराखंड दौरे पर गए थे[/penci_blockquote]

भाजपा पर अखिलेश यादव का हमला :

उत्तराखंड दौरे पर गए अखिलेश यादव ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि राज्य के लोगों ने केन्द्र और राज्य में भाजपा की दोनों सरकारें देख ली लेकिन यहां की समस्याएं लगातार बढ़ रही है। अच्छे दिन का सपना देखते -देखते लोग निराश हो गए है। नोटबंदी से भ्रष्टाचार अब भी खत्म नहीं हुआ है। जीएसटी से लोगों का रोजगार चला गया। भाजपा की आर्थिक कुनीतियों के चलते बैंक घाटे में हो गए है। आर्थिक संकट में वृद्धि हुई है। व्यापारी परेशान है। भाजपा ने जनता को धोखा दिया है। उत्तराखंड से पलायन का समाधान नहीं हुआ। बेकारी की शिकार युवा पीढ़ी की ऊर्जा निष्क्रियता के भंवर में है।

[penci_related_posts taxonomies=”undefined” title=”सम्बंधित खबरें” background=”” border=”” thumbright=”no” number=”4″ style=”grid” align=”none” displayby=”recent_posts” orderby=”random”]

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें