Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
India

असमः सर्बानंद सोनोवाल ने ग्रहण की मुख्यमंत्री पद की शपथ!

sonwal

असम में भाजपा विधायक दल के नेता चुने गये सर्बानंद सोनोवाल ने यहां गुवाहटी में मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण की। इससे पहले सोमवार को सर्बानंद सोनेवाल, राम माधव और हेमंता विश्वशर्मा के बीच कैबिनेट के गठन को लेकर लंबी बातचीत हुई। जिसके बाद तय विधायकों ने कैबिनेट मंत्री के पद एवं गोपनीयता की शपथ ग्रहण की।

भव्य शपथ ग्रहण समारोह में राज्यपाल पीबी आचार्य ने सर्बानंद सोनोवाल को मुख्यमंत्री पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

प्रधानमंत्री और कई प्रदेशों के मुख्यमंत्री हुए शामिलः

शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री राजनाथ सिंह, बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह, जनरल वीक सिंह, मार्गदर्शक मंडल के नेता लालकृष्ण आडवानी के अलावा मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, पंजाब के उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू, और अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ने भी शिरकत की। इसके साथ ही भाजपा के कई बड़े नेता भी मौजूद रहें।

बतौर मुख्यमंत्री कई चुनौतियां कर रहीं हैं इंतजारः

असम के नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री का  सर्बानंद सोनोवाल के राहें आसान नहीं हैं, यहां पर सोनोवाल को विपक्ष से कम अपनों से जयदा चुनौती मिलेने के आसार हैं, देखना होगा वह इन चुनौतियो से कैसे पार पाते हैं।

Related posts

वीडियो : अखिलेश यादव के नाम से लांच हुआ ‘भोजपुरी’ में चुनावी गाना!

Shashank
8 years ago

अबू धाबी के प्रिंस का राष्ट्रपति भवन में औपचारिक स्वागत!

Prashasti Pathak
7 years ago

वीडियो: ‘डीजे वाले बाबू’ पर खूब नाची लड़की!

Shashank
8 years ago
Exit mobile version