असम में चुनावी रुझान आने के बाद यह स्थिति साफ़ हो गयी है कि सर्बानंद सोनोवाल असम के मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं। सर्बानंद सोनोवाल असम में भारतीय जनता पार्टी की तरफ से पहले मुख्यमंत्री होंगें।

  • सर्बानंद सोनोवाल का जन्म-31 अक्टूबर 1962 में हुआ था।
  • सर्बानंद सोनोवाल ने डिब्रूगढ़ यूनिवर्सिटी से एलएलबी और गौहाटी यूनिवर्सिटी से बीसीजे की शिक्षा ग्रहण की।

आइये एक नजर डालते हैं असम के पहले मुख्यमंत्री बनने जा रहे ‘सर्बानंद सोनोवाल’ के राजनीतिक करियर पर:

  • सर्बानंद सोनोवाल का राजनीतिक करियर ऑल असम स्टूडेंट्स यूनियन से शुरू हुआ।
  • सर्बानंद सोनोवाल 1992 से 1999 तक ऑल असम स्टूडेंट्स यूनियन के अध्यक्ष रहे।
  • सर्बानंद सोनोवाल ऑल असम स्टूडेंट्स यूनियन के राजनीतिक अवतार असम गण परिषद में 2001 में शामिल हुए।
  • सर्बानंद सोनोवाल साल 2001 में ही एमएलए चुन लिए गए थे।
  • सर्बानंद सोनोवाल साल 2004 में वह पहली बार लोकसभा पहुंचे।
  • सर्बानंद सोनोवाल ने पूर्व केंद्रीय मंत्री पबन सिंह घटोवर को डिब्रूगढ़ से हराया था।
  • सर्बानंद सोनोवाल ने 8 फरवरी 2011 को बीजेपी ज्वॉइन कर ली।
  • सर्बानंद सोनोवाल को 2012 में उन्हें असम में बीजेपी का अध्यक्ष बनाया गया।
  • सर्बानंद सोनोवाल 2014 में फिर से लोकसभा सदस्य बने
  • इस दौरान तक सर्बानंद सोनोवाल प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष बने रहे।
  • नरेंद्र मोदी सरकार ने सर्बानंद सोनोवाल को राज्य मंत्री बनाया।
  • 2016 में असम में विधानसभा का चुनाव देखते हुए सर्बानंद सोनोवाल को 2015 में फिर से असम में पार्टी का प्रमुख बनाया गया।
  • 28 जनवरी 2016, को बीजेपी पार्लियामेंट्री बोर्ड ने सर्बानंद सोनोवाल को असम में मुख्यमंत्री का उम्मीदवार घोषित कर दिया।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें