सरोजिनी नायडू का जन्म 13 फरवरी 1879 को हैदराबाद में हुआ था। सरोजिनी नायडू की वर्षगांठ को राष्ट्रीय महिला दिवस के रूप में भी मनाया जाता है। भारत कोकिला सरोजिनी नायडू की आज 138वीं जयंती है।

राष्ट्रीय महिला दिवस-

  • सरोजिनी नायडू ने भारतीय महिलाओं के विकास और उत्थान के लिए कई कार्य किए।
  • इसी कारण उनकी वर्षगांठ को महिला दिवस के रूप में मनाया जाता है।
  • सरोजिनी नायडू के जन्मदिवस को महिला दिवस के रूप में मनाने के लिए भारतीय महिला संघ और अखिल भारतीय महिला सम्मेलन के सदस्यों द्वारा प्रस्तावित किया गया।

सरोजिनी नायडू-

  • भारत कोकिला सरोजिनी नायडू की शिक्षा लंदन और कैंब्रिज में हुई थी।
  • 19 वर्ष की उम्र में उनकी शादी डॉक्टर गोविंदराजलू नायडू से हुई थी।
  • सरोजिनी नायडू भारत की स्वतंत्रता संग्राम सेनानी थी।
  • वह भारत की पहली महिला थी जो भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की अध्यक्ष थी।
  • सरोजिनी नायडू भारत (आगरा और अवध के संयुक्त प्रांत) की पहली महिला राज्यपाल भी बनी थीं।
  • नायडू एक महान कवयित्री भी थी।
  • उन्होंने फीस्ट ऑफ यूथ, द मैजिक ट्री, द विजार्ड मास्क, मुहम्मद जिन्नाः एन एंबेस्डर ऑफ यूनिटी जैसी कई साहित्य कार्य भी किए थे।
  • लेकिन जलियांवाला बांग कांड से दुःखी होकर उन्होंने कविताएं लिखना बंद कर दिया।
  • 2 मार्च 1949 को सरोजिनी नायडू का निधन हुआ।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें