जेईई एडवांस 2017 में चडीगढ़ के रहने वाले सर्वेश मेहतानी ने टॉप किया है। सर्वेश ने जेईई मेंस में 55वीं रैक हासिल की थी। सर्वेश ने आईआईटी-जेईई एडवांस में ऑल इंडिया पहली रैंक हासिल की है।

सर्वेश मेहतानी ने रचा इतिहास-

sarvesh mehtani

  • जेईई एडवांस 2017 के परिणाम रविवार सुबह 10 बजे जारी किया गया।
  • इसमें पंचकूला के सर्वेश मेहतानी ने ऑल इंडिया टॉप किया।
  • सर्वेश मेहतानी के जेईई एडवांस में 360 में से 339 नंबर आए।
  • बता दें कि सर्वेश ने जेईई मेंस में 55वीं रैक हासिल की थी।
  • इसके अलावा पुणे के अक्षत चुग को दूसरे स्थान पर रहे।
  • दिल्ली के अनन्य अग्रवाल को तीसरे नंबर आए।
  • सर्वेश मेहतानी ने 12वीं में नॉन मेडिकल में 95.4 प्रतिशत अंक हासिल किया।
  • जेईई एडवांस 2017 टॉपर सर्वेश मेहतानी ने बताया कि वो अब आईआईटी बॉम्बे से कंप्यूटर साइंस की पढ़ाई करना चाहते है।
  • सर्वेश मेहतानी ने अपनी सफलता का मूलमंत्र बताते हुए कहा कि मैंने बस उस कॉलेज को टारगेट करते हुए पढ़ाई की जिसमें मैं एडमिशन लेना चाहता था।
  • सर्वेश मेहतानी के पिता इनकम टैक्स ऑफिसर है और उनकी माँ आईटीआई में प्लेसमेंट ऑफिसर है।
  • टॉपर सर्वेश ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और अपने गुरु को दिया है।

यह भी पढ़ें: JEE (Advanced) के नतीजे हुए घोषित, ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें