सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) ने बिहार के नक्सल प्रभावित जमुई जिले से 16 संदिग्ध माओवादियों को गिरफ्तार किया। यह गिरफ्तारी तब हुई जब एसएसबी जमुई के जवान गश्ती पर थे।

ओडिशा : 9 लाख रूपये के ईनामधारी नक्सली जोड़े ने किया आत्मसमर्पण!

16 माओवादी गिरफ्तार-

  • शनिवार को सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) को बड़ी सफलता हासिल हुई है।
  • बिहार के नक्सल प्रभावित जमुई जिले से एसएसबी ने 16 संदिग्ध माओवादियों को गिरफ्तार किया।
  • शनिवार को जब एसएसबी जवान गश्ती पर थे तब उन्हें कल्याणपुर गांव पीएस-सिमुलतला में एक ईट भट्ठे के करीब कुछ लोगों को हाथ में लाल झंडे के साथ देखा।
  • माओवादी दल होने की आशंका पर एसएसबी ने उन्हें घेर लिया।
  • सशस्त्र सीमा बल ने स्थानीय पुलिस के साथ एक संयुक्त ऑपरेशन में यह सफलता हासिल की।
  • जवान को अपने करीब आता देख माओवादियों ने भागना शुरू कर दिया।
  • सशस्त्र सीमा बल को माओवादियों के कब्ज़े से लाल झंडे, कवर के साथ तलवार, मोबाइल फोन, लाल कपड़े और मोटरसाइकल जब्त की।
  • 16 गिरफ्तार संदिग्ध माओवादी जमुई जिला के चंद्रमंडी और सिमुलतला के रहने वाले हैं।
  • इनकी उम्र 15 से 50 साल के बीच की हैं।

यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़: जवानों के रेस्क्यू में लगे हेलीकॉप्टर पर नक्सली हमला!

यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़: सेना का नक्सलियों पर सबसे बड़ा ‘प्रहार’

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें