सर्वोच्च न्यायालय के सभी 27 न्यायाधीश आज नवनिर्वाचित राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे, इसलिए न्यायिक कामकाज दोपहर बाद शुरू होगा।

दोपहर 12.30 शपथ लेंगे नए राष्ट्रपति-

  • भारत के प्रधान न्यायाधीश जगदीश सिंह खेहर कोविंद को संसद के केंद्रीय कक्ष में दोपहर 12.30 बजे शपथ दिलाएंगे।
  • सर्वोच्च न्यायालय की ओर से की गई घोषणा के अनुसार, न्याय संबंधी कामकाज आज दोपहर बाद दो बजे से शुरू होगा।
  • नवनिर्वाचित राष्ट्रपति को शपथ यूं तो प्रधान न्यायाधीश ही दिलाते रहे हैं।
  • लेकिन राष्ट्रपति के शपथ ग्रहण समारोह में पहली बार सर्वोच्च न्यायालय के सभी न्यायाधीश शामिल होने जा रहे हैं।

प्रधान न्यायाधीश कोविंद को दिलाएंगे शपथ-

  • न्यायमूर्ति केहर ने इसी साल चार जनवरी को 44वें प्रधान न्यायाधीश पद की शपथ ली थी।
  • समय पर काम के आग्रही केहर के आने के बाद से देखा जा रहा है कि सर्वोच्च न्यायालय की अदालत संख्या 1 में प्रतिदिन सुबह 10:30 बजे मामलों की सुनवाई शुरू हो जाती है।
  • सर्वोच्च न्यायालय के कुछ अन्य वकीलों का भी कहना है कि अदालतें अक्सर विलंब से लगती रही हैं।
  • लेकिन समय की ऐसी पाबंदी पहले कभी नहीं देखी गई।
  • उन्हें याद नहीं कि इससे पहले सर्वोच्च न्यायालय के सभी न्यायाधीश राष्ट्रपति के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए थे।

यह भी पढ़ें: राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी का संसद में भव्य विदाई समारोह!

यह भी पढ़ें: राम नाथ कोविंद आज लेंगे राष्ट्रपति पद की शपथ!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें