जम्मू कश्मीर राज्य के उरी में हुए आतंकी हमले को अभी कुछ दिन ही हुए है। इसी बीच मुंबई के उरण में नौसेना के क्षेत्र में संदिग्ध अवस्था में घूमते हुए चार लोगों के देखे जाने की खबर सामने आई है। इसके बाद पश्चिमी नौसेना कमान ने पूरे मुंबई तट पर हाई अलर्ट जारी कर दिया है। इसके अलावा पुलिस ने भी चारों संदिग्धों की तलाश के लिए अभियान शुरू कर दिया है।

हथियार के साथ सेना की वर्दी में थे चारों संदिग्ध :

  • उरण में नौसेना का हथियार डिपो है जहां बीते दिन कुछ बच्चों ने 4 संदिग्धों को हथियार के साथ देखा है।
  • मुंबई पुलिस ने दिखे संदिग्धों में से एक का स्केच बच्चों के मदद से बनवा कर जारी कर दिया है।
  • भारतीय नौसेना तलाशी अभियान में लगातार लगी हुई है और पुलिस और तटरक्षक बल का पूरा सहयोग कर रही है।
  • पुलिस द्वारा गेटवे ऑफ इंडिया, राजभवन, भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र सहित अन्य बड़े प्रतिष्ठानों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

यह भी पढ़े : उरी हमला: इस्लामाबाद में उड़े F-16 लड़ाकू विमान!

  • बच्चों ने बताया कि वे चारों संदिग्ध बार-बार ‘ओएनजीसी’ और किसी ‘स्कूल’ का नाम ले रहे थे।
  • मुंबई के तट पर हाई अलर्ट किए जाने के बाद गुजरात तटीय क्षेत्रों में भी अलर्ट जारी कर दिया गया है।
  • सुरक्षा एजेंसियों से भी सभी तटीय क्षेत्रों पर नजर रखने को कहा गया है।
  • साथ ही गुजरात सरकार जल्द ही एक विशेष बल का गठन भी करेगी।
  • इस बल का कार्य गुजरात के सभी तटीय क्षेत्रों की निगरानी करना होगा।

यह भी पढ़े : हरियाणा सरकार के आर्थिक आधार पर दिए गए आरक्षण पर लगी रोक

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें